जांच के दौरान स्कॉर्पियो में मिले 14 लाख रुपये

Updated at :20 Dec 2017 8:38 AM
विज्ञापन
जांच के दौरान स्कॉर्पियो में मिले 14 लाख रुपये

बेंगाबाद : गाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार को चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियों से पुलिस ने 14 लाख रुपये बरामद किये. चकाई थाना क्षेत्र के सरौन स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में मंगलवार की सुबह हुई डकैती के बाद बेंगाबाद पुलिस ने थाना के समक्ष सघन वाहन […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : गाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार को चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियों से पुलिस ने 14 लाख रुपये बरामद किये.
चकाई थाना क्षेत्र के सरौन स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में मंगलवार की सुबह हुई डकैती के बाद बेंगाबाद पुलिस ने थाना के समक्ष सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था.
एएसआइ धर्मेंद्र सिंह की अगुआई में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 14 लाख रुपये लेकर जा रही स्कॉर्पियो के साथ दो युवकों को पकड़ा. पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना में रखी है. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जब्त राशि के बारे में युवकों से पूछताछ की जा रही है. दोनों ने उक्त राशि गिरिडीह के जमीन व्यवसायी के होने की बात कही है. राशि को जमुई से लेकर गिरिडीह पहुंचाया जा रहा था. फिलहाल राशि से संबंधित बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola