छह नर्सिंग होम के संचालकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Dec 2017 8:37 AM
विज्ञापन

छापेमारी के दसवें दिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर हुआ मुकदमा गिरिडीह : हर के छह नर्सिंग होम के खिलाफ सोमवार को नगर एवं मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.यह प्राथमिकी सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजया जाधव एवं सीएस डॉ कमलेश्वर प्रसाद के निर्देश पर गिरिडीह सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा […]
विज्ञापन
छापेमारी के दसवें दिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर हुआ मुकदमा
गिरिडीह : हर के छह नर्सिंग होम के खिलाफ सोमवार को नगर एवं मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.यह प्राथमिकी सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजया जाधव एवं सीएस डॉ कमलेश्वर प्रसाद के निर्देश पर गिरिडीह सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी दास के आवेदन पर दर्ज की गयी है. छापामारी के दसवें दिन डॉ दास के आवेदन पर नगर व मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में नर्सिंग होम के संचालकों पर द क्लिनिकल इस्टेबलिस्मेंट एक्ट का उल्लंघन करने तथा फर्जी तरिके से नर्सिंग होम का संचालन करने का आरोप लगाया गया है.
नगर में चार व मुफस्सिल थाना की प्राथमिकी में दो नामजद : नगर थाना में कांड संख्या 362/17 धारा 419/420/120(बी) भादवि एवं 40 क्लनिकल इस्टेबलिस्मेंट (रेगुलेशन एंड रजिस्ट्रेशन) एक्ट 2010 के तहत दर्ज मामले में साहील सेवा सदन बोड़ो जीडी बगेडिया रोड गिरिडीह, जगजीवन सेवा सदन बोडो जीडी बगेड़िया रोड गिरिडीह, स्टार सेवा सदन बोड़ो गिरिडीह एवं बाबा क्लिनिक मोहनपुर गिरिडीह के संचालक को अभियुक्त बनाया गया है.
इसका अनुसंधान अनि पृथ्वीसेन दास करेंगे. इसी प्रकार मुफ्फसिल थाना में भी मामला (कांड संख्या 426/17) दर्ज किया गया है. इसके अनुसंधान की जिम्मेवारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी नीतिन खंडेलवाल ने अनि गणेश पासवान को सौंपी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में वर्मा क्लिनिक सिरसिया एवं राधिका हॉस्पिटल एंंड रिसर्च सेंटर सिहोडीह के संचालक को अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










