Giridih News :चेकडैम में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, मातम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 10:29 PM
Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड़ में शौच के लिए निकले 11 वर्षीय एक दिव्यांग बच्चे की चेकडैम में डूबने से मौत हो गयी.
सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड़ में शौच के लिए निकले 11 वर्षीय एक दिव्यांग बच्चे की चेकडैम में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कैलाटांड़ निवासी सोना यादव के 11 वर्षीय पुत्र अंश कुमार प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह शौच के लिए कैलाटांड स्थित सरलाही नाला पर बने चेकडैम गया था. आशंका जतायी जा रही है कि इसी दौरान अंश पैर फिसलने से लगभग चार फीट गहरे पानी में चला गया. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना के समय आसपास कोई ग्रामीण नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका. काफी देर के बाद ग्रामीणों के पहुंचने पर बच्चे की डूबने से मौत की जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया. परिवार वाले बच्चे को निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हेतु बगोदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. मृतक का पिता गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता है. दो पुत्रों में अंश बड़ा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










