झोलाछापा चिकत्सिकों पर नजर : एसडीओ

झोलाछापा चिकित्सकों पर नजर : एसडीओचित्र परिचय- 10. छापेमारी करते एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी व अन्य.जमुआ. खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार दोपहर को जमुआ- द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर स्थित बशीर क्लिनिक को सील करने के बाद झोलाछापा डॉक्टरों पर नजर रखने का निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी को प्राइवेट डॉक्टर द्वारा गांव टोला में प्रैक्टिस […]
झोलाछापा चिकित्सकों पर नजर : एसडीओचित्र परिचय- 10. छापेमारी करते एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी व अन्य.जमुआ. खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार दोपहर को जमुआ- द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर स्थित बशीर क्लिनिक को सील करने के बाद झोलाछापा डॉक्टरों पर नजर रखने का निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी को प्राइवेट डॉक्टर द्वारा गांव टोला में प्रैक्टिस किये जाने के मामले में नजर रखने को कहा. एसडीओ ने कहा कि मो. बशीर अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन कर रहा था और यहां भारी मात्रा में एक्सपायर दवा, एक्स-रे मशीन, ऑपरेशन में उपयोग करने वाली कई सामग्री आदि भी बरामद हुई है. हालांकि इस दौरान क्लिनिक संचालक मो. बशीर भागने में सफल रहा. क्लिनिक को सील कर दिया गया है. इस संबंध में स्थानीय थाना में संचालक मो. बशीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ बालमुकुंद राय को निर्देश दिया गया है. छापेमारी में सीओ रामबालक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बालमुकुंद राय, जमुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी संदीप एक्का, संजीव पाल समेत काफी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










