- - रघुकुल के गुर्गों की पिटाई से जख्मी टॉल प्लाजा के स्टाफ की मौत

Updated at :15 Dec 2017 12:00 AM
विज्ञापन
- - रघुकुल के गुर्गों की पिटाई से जख्मी टॉल प्लाजा के स्टाफ की मौत

– – रघुकुल के गुर्गों की पिटाई से जख्मी टॉल प्लाजा के स्टाफ की मौतएनएच-टू पर वर्द्धमान के मेमारी पलसिट टॉल प्लाजा की घटनाबंगाल पुलिस ने रघुकुल के काफिले की स्कॉर्पियो जब्त कीवरीय संवाददाता4धनबाद-पानागढ़ रघुकुल के काफिले में शामिल स्कार्पियो (जेएच10एएस-4500) में सवार गुर्गों की पिटाई से बंगाल में एनएच-टू पर मेमारी थाना के पलसिट […]

विज्ञापन

– – रघुकुल के गुर्गों की पिटाई से जख्मी टॉल प्लाजा के स्टाफ की मौतएनएच-टू पर वर्द्धमान के मेमारी पलसिट टॉल प्लाजा की घटनाबंगाल पुलिस ने रघुकुल के काफिले की स्कॉर्पियो जब्त कीवरीय संवाददाता4धनबाद-पानागढ़ रघुकुल के काफिले में शामिल स्कार्पियो (जेएच10एएस-4500) में सवार गुर्गों की पिटाई से बंगाल में एनएच-टू पर मेमारी थाना के पलसिट टॉल प्लाजा के कर्मचारी शेख जमाल की शुक्रवार को मौत हो गयी. कोलकाता की ओर से लौट रही स्कॉर्पियो के साथ एक अन्य वाहन 13 दिसंबर को टॉल प्लाजा पर बिना टैक्स दिये जाना चाह रहा था. स्टाफ के रोकने पर वाहन में सवार गुर्गों ने उसके साथ जम कर मारपीट की. हथियार चमकाये व बिना पैसे दिये चल दिये. इसके बाद टॉल प्लाजा के मैनेजर प्रीतम चटर्जी की अोर से मेमारी थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 583-17 धारा 323, 325, 506, 349 आइपीसी व 25 आर्म्स एक्ट ते तहत मामला दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज से वाहन का पता चलापुलिस ने टॉल प्लाजा जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो स्कॉर्पियो व दूसरे वाहन का नंबर का पता चला. टॉल प्लाजा से शेख जमाल व उसके सहयोगी को जख्मी हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. शेख की वर्दमान मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मौत हो गयी. वह लोहाटी गांव का रहने वाला था. मारपीट में जख्मी एक स्टाफ को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. मेमारी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को धनबाद पहुंच कर सरायढेला पुलिस से संपर्क किया. बंगाल पुलिस सरायढेला पुलिस के सहयोग से काला रंग की स्कॉर्पियो (जेएच10एएस-4500) को जब्त कर लिया है. स्कार्पियो रघुकुल से जब्त किया गया या धैया स्थित हर्ष सिंह के अवास से, यह स्पष्ट नहीं हुआ है. इस मामले में लोकल पुलिस भी चुप्पी साधी हुई है. झरिया के विशाल अग्रवाल के नाम से है स्कॉर्पियोरघुकुल की ओर से संबंधित वाहन का कागजात पुलिस को सौंप दिया गया है. यह स्कॉर्पियो झरिया अमलापाड़ा, राजबाड़ी, मारवाड़ी स्कूल निवासी एसके अग्रवाल के बेटे विशाल अग्रवाल के नाम से निबंधित है. वाहन कभी रघुकुल तो कभी धैया में रहता है. वाहन हमेशा डिप्टी मेयर एंड ब्रदर्स व मौसरे भाइयों के काफिले में चलता है. दोनों घराने के करीबी युवक व हथियार बंद गार्ड इसमें सवार रहते हैं. हर्ष को कोलकाता छोड़ लौट रही थी स्कॉर्पियोरघुकुल से जुड़े लोगों का कहना है कि डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के भाई हर्ष सिंह को छोड़ने के लिए बॉडीगार्ड व काफिला कोलकाता एयरपोर्ट गया था. एयरपोर्ट से लौटते समय गार्ड ने टॉल प्लाजा पर मारपीट की. परिवार का कोई सदस्य वाहन में नहीं था. धनबाद में भी काफिले में शामिल वाहनों में सवार लोग आगे के वाहन चालकों से भिड़ते रहते हैं. पुलिस वाले व निजी बॉडीगार्ड गाली-गलौज कर काफिला आगे निकाल ले जाते हैं. केस में जुड़ेगा धारा 302 मारपीट के केस में अब धारा 302 जुटेगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चल जायेगा कि मारपीट करनेवाले कौन-कौन थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola