ट्रेन की चपेट में आने से की-मैन की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Dec 2017 8:31 AM
विज्ञापन

डुमरी : धनबाद-गया रेलखंड पर चैगड़ो हॉल्ट के समीप बुधवार की सुबह यात्री ट्रेन की चपेट में आने से एक की-मैन की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पर गोमो जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद ले गयी. मृतक सुरेश यादव बगोदर थाना क्षेत्र के बेको का […]
विज्ञापन
डुमरी : धनबाद-गया रेलखंड पर चैगड़ो हॉल्ट के समीप बुधवार की सुबह यात्री ट्रेन की चपेट में आने से एक की-मैन की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पर गोमो जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद ले गयी. मृतक सुरेश यादव बगोदर थाना क्षेत्र के बेको का रहने वाला था.
उसकी कुछ माह पूर्व ही की-मैन के पद पर नौकरी हुई थी. एलारजेस स्किम के तहत अपने पिता डालो यादव के स्थान पर की-मैन के पद पर उनकी बहाली हुई थी. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह सात बजे सुरेश यादव चैगड़ो हॉल्ट के समीप अप लाइन में ट्रैक निरीक्षण कर रहा था़ अप लाइन में ट्रेन आता देख वह डाउन लाइन में चला गया़
इसी दौरान सुरेश डाउन लाइन में गुजर रही 070008 डाउन हैदराबाद एक्सप्रेस यात्री ट्रेन की चपेट में वह आ गया. इधर बगोदर के जिप सदस्य गजेंद्र महतो घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे और सुरेश की मौत पर दुख प्रकट करते हुए रेलवे अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है. घटना की पुष्टि पारसनाथ स्टेशन के प्रबंधक बी दूबे ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










