पांच मामले निष्पादित, छह स्थगित

Updated at :14 Dec 2017 8:30 AM
विज्ञापन
पांच मामले निष्पादित, छह स्थगित

समाहरणालय स्थित डीसी के चैंबर में हुई अनुकंपा समिति की बैठक में उग्रवादी हिंसा समेत पांच मामले निष्पादित किये गये. इस दौरान पीएमइजीपी व डीसी व एसी बिल की भी समीक्षा हुई. गिरिडीह : अनुकंपा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित डीसी के चैंबर में हुई. अध्यक्षता डीसी उमाशंकर सिंह ने की. बैठक में […]

विज्ञापन
समाहरणालय स्थित डीसी के चैंबर में हुई अनुकंपा समिति की बैठक में उग्रवादी हिंसा समेत पांच मामले निष्पादित किये गये. इस दौरान पीएमइजीपी व डीसी व एसी बिल की भी समीक्षा हुई.
गिरिडीह : अनुकंपा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित डीसी के चैंबर में हुई. अध्यक्षता डीसी उमाशंकर सिंह ने की. बैठक में उग्रवादी हिंसा समेत पांच मामले निष्पादित किये गये. जबकि छह मामलाें को स्थगित रखा गया.
बैठक में योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी के पद पर बहाल करने का निर्णय लिया गया. लिपिक के पद पर विक्रम सिंह, मीनू मंडल, वारिश हसन व रूबी कुमारी तथा पिउन के पद पर पालिया देवी को बहाल करने की अनुशंसा की गयी. मौके पर डीडीसी किरण कुमारी पासी, सिविल सर्जन डाॅ. कमलेश्वरी प्रसाद, डीएसइ कमला सिंह, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र, डीएसपी जीतवाहन उरांव, जिला स्थापना उप समाहर्ता जुनैद अहमद मौजूद थे.
बैंकर्स कमेटी की बैठक में पीएमइजीपी की समीक्षा : बैंकर्स कमेटी की बैठक में पीएमइजीपी की समीक्षा की गयी. अध्यक्षता करते हुए डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में पीएमइजीपी के तहत 187 युवक-युवतियों को ऋण देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभिन्न बैंकों द्वारा अब तक 34 लोगों को ऋण उपलब्ध कराया गया, जो चिंता का विषय है.
डीसी ने कहा कि स्पेशल ड्राइव कार्यक्रम चलाकर लंबित आवेदनों का निपटारा करें और हर हाल में इसी वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूरा करें. पीएमइजीपी में ऋण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बैंकों को 405 आवेदन पत्र भेजे गये हैं.
डीसी ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को हर हाल में ऋण उपलब्ध करायें. साथ ही बैंकों के जिला समन्वयक को भी निर्देशित किया कि मॉनीटरिंग कर प्रगति प्रतिवेदन जमा करें. बैठक में एलडीएम राकेश सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के रमेश प्रसाद, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कैलाश प्रसाद समेत विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक व प्रबंधक मौजूद थे.
डीसी उमाशंकर सिंह ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर डीडीसी किरण कुमारी पासी, डीटीओ योगेंद्र प्रसाद, डीएसपी जीतवाहन उरांव भी मौजूद थे. बताया गया कि यह रथ शहर के प्रमुख प्रखंडों का भ्रमण करेगा और लोगों के बीच अभियान चलाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के तहत जागरूक करने का काम करेगा.
इस दौरान बताया गया कि लोग तरीके से वाहन को चलाएं और बिना रजिस्ट्रेशन तथा हेलमेट के दोपहिया वाहन को न चलायें. ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके. डीटीओ श्री प्रसाद ने कहा कि जागरूकता रथ में सवार परिवहन विभाग के कर्मी चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे.
डीसी व एसी बिल की हुई समीक्षा
डीसी उमाशंकर सिंह ने तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की. बैठक में विधायक योजना मद में दी गयी राशि की समीक्षा की गयी. अब तक इस मद में कितनी राशि खर्च हुई, इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में डीसी ने पाया कि एनआरइपी द्वारा पिछले वर्ष योजना मद में खर्च की गयी राशि का डीसी बिल अब तक महालेखाकार को नहीं भेजा गया है. जिस कारण इस वित्तीय वर्ष में राशि बाधित हो गयी है.
डीसी ने दस दिनों के अंदर महालेखाकार को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया. पेयजल व स्वच्छता विभाग के दोनों कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि दो-तीन दिन के अंदर विभिन्न मद में ली गयी योजना का यूसी बनाकर एजी को प्रेषित करें. भवन प्रमंडल द्वारा संचालित योजना के डीसी बिल की भी समीक्षा हुई.
बैठक में डीडीसी किरण कुमारी पासी, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, डीपीओ डीके गौतम, कोषागार पदाधिकारी संजय प्रसाद, एनडीसी अशोक कुमार दास, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर व नीरज कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola