एसडीओ ने सुलझाया पलमरूआ विवाद

Updated at :13 Dec 2017 7:53 AM
विज्ञापन
एसडीओ ने सुलझाया पलमरूआ विवाद

रास्ते से शव ले जाने को लेकर दाे पक्षों में हो गयी थी झड़प दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों से राय लेकर हुआ निपटारा सर्वे के रास्ते से ही ले जाया जा सकेगा शव तिसरी. एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी व एसडीपीओ प्रभात कुमार बरवार ने मंगलवार को तिसरी थाना में बैठक की. पिछले दिनों पलमरूआ में […]

विज्ञापन
रास्ते से शव ले जाने को लेकर दाे पक्षों में हो गयी थी झड़प
दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों से राय लेकर हुआ निपटारा
सर्वे के रास्ते से ही ले जाया जा सकेगा शव
तिसरी. एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी व एसडीपीओ प्रभात कुमार बरवार ने मंगलवार को तिसरी थाना में बैठक की. पिछले दिनों पलमरूआ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाया और कहा कि पलमरूआ के सर्वे रास्ता से ही शव को ले जाया जा सकता है, लेकिन इसपर कोई शोर-शराबा नहीं होनी चाहिए. बैठक में दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों से राय लेकर एसडीओ ने यह फैसला सुनाया.
बता दें कि पिछले दिनों एक शव को ले जाने के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी थी. इसके बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को खत्म कराया. बैठक में बैठक में बीडीओ सुनील प्रकाश, झाविमो के केंद्रीय सचिव सुरेश साव, जिप सदस्य इमरान अंसारी, सुनील साह, राजेंद्र साव, रवींद्र कुमार, अर्जुन साव, गोपी रविदास, मो अब्दुल सत्तार, मो मुस्तकीम, मो जाकिर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola