समान वेतन के लिए आंदोलन की चेतावनी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Dec 2017 7:51 AM
विज्ञापन

बिरनी : स्वयं सेवक संघ की बैठक मंगलवार को सिमराढाब पंचायत भवन में हुई. जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सरकारी स्तर पर ग्राम पंचायत में स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गयी थी, लेकिन ऐसे लोगों को कार्य से वंचित रखा गया है. कहा कि पंचायत सचिव की तरह स्वयं सेवकों को सरकार वेतन दे, अन्यथा […]
विज्ञापन
बिरनी : स्वयं सेवक संघ की बैठक मंगलवार को सिमराढाब पंचायत भवन में हुई. जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सरकारी स्तर पर ग्राम पंचायत में स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गयी थी, लेकिन ऐसे लोगों को कार्य से वंचित रखा गया है. कहा कि पंचायत सचिव की तरह स्वयं सेवकों को सरकार वेतन दे, अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायेगा. यह भी कहा कि राज्य भर के स्वयं सेवक बीस सूत्री मांगों को लेकर पूरी तरह से एकजुट हो गये हैं.
अगर समान काम के बदले समान मजदूरी नहीं दी गयी तो आंदोलन होगा. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार मोदी ने की. बैठक में प्रदीप कुमार, पवन विश्वकर्मा, सहदेव यादव, अमित जासवाल, शहनवाज आलम, सिकंदर यादव, प्रवीण वर्मा, राजू दास, बोधनी कुमारी, राजू साव, मुजफ्फर हुसैन, दिवाकर कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










