बरवाडीह-छिपादोहर रेल लाइन से दो बम बरामद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Dec 2017 9:05 AM
विज्ञापन

बरवाडीह :बरकाकाना- बरवाडीह सीआइसी सेक्शन के छिपादोहर-बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक उड़ाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गयी. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे सीआरपीएफ ने उकामाड़ गांव के समीप रेलवे लाइन के पोल संख्या 253/27 के पास से बम को बरामद कर लिया. कमांडेंट रमेश कुमार में […]
विज्ञापन
बरवाडीह :बरकाकाना- बरवाडीह सीआइसी सेक्शन के छिपादोहर-बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक उड़ाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गयी. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे सीआरपीएफ ने उकामाड़ गांव के समीप रेलवे लाइन के पोल संख्या 253/27 के पास से बम को बरामद कर लिया. कमांडेंट रमेश कुमार में नेतृत्व में जवानों ने एक चार किलो का केन बम व एक सात किलो का सिलिंडर बम बरामद किया.
इसके अलावा 100 मीटर तार, जिलेटिन, डेटोनेटर, स्प्लिंटर भी बरामद किया गया है. बम मिलने के बाद उकामाड़ के पास टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोका गया, जबकि गरीब रथ को छिपादोहर में रोका गया. लगभग आधे घंटे के सर्च अभियान के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया. सर्च अभियान में द्वितीय कमांडेंट संजय समेत सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे.
माओवादी मना रहे प्रतिरोध सप्ताह: कमांडेंट रमेश कुमार ने बताया कि माओवादी का प्रतिरोध सप्ताह चल रहा है. इसी के तहत माओवादियों ने ट्रैक को उड़ाने की साजिश रची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










