गिरफ्तार भाजपा नेता न्यायिक हिरासत में गया जेल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Dec 2017 8:35 AM
विज्ञापन

भाजपा नेता जमुआ प्रखंड के कोदंबरी का है रहने वाला गिरिडीह : नगर थानांतर्गत मंगलवार को गिरफ्तार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक अशोक कुमार वर्मा को बुधवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. भाजपा नेता को सीजेएम की अदालत में प्रस्तुत किया गया था. अशोक जमुआ प्रखंड के कोदंबरी का […]
विज्ञापन
भाजपा नेता जमुआ प्रखंड के कोदंबरी का है रहने वाला
गिरिडीह : नगर थानांतर्गत मंगलवार को गिरफ्तार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक अशोक कुमार वर्मा को बुधवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. भाजपा नेता को सीजेएम की अदालत में प्रस्तुत किया गया था. अशोक जमुआ प्रखंड के कोदंबरी का रहने वाला है.
नगर पुलिस ने जिस मामले में उसकी गिरफ्तारी की है, वह जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित है और उस पर धोखाधड़ी का आरोप है. नगर पुलिस ने बताया कि संजना देवी नामक महिला ने वर्ष 2013 में यह प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा समझौता कर लिया गया है. दोनों पक्षों के समझौता के आधार पर 2013 में ही अदालत ने मामले में अशोक को जमानत दी थी. मामले में वर्ष 2015 में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था. अदालत में मामला 2015 से आरोप गठन को लेकर लंबित था. अशोक तारीख पर अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था.
2016 में अदालत ने बेल बाउंड कैंसिल कर गैर जमानती वारंट निर्गत किया था. उसी समय से नगर पुलिस अशोक की तलाश में जुटी थी. नगर थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










