प्रभात खबर क्विज में भाग ले विद्यार्थी गद्गद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Dec 2017 8:18 AM
विज्ञापन

प्रभात खबर ऑल झारखंड इंटर स्कूल क्विज कंपीटीशन सीजन – 2 की स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र-छात्राएं गुरुवार को गदगद दिखे. शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है. उन्होंने इस पहल के लिए प्रभात खबर की सराहना की. गिरिडीह : प्रभात खबर की ओर से ऑल झारखंड […]
विज्ञापन
प्रभात खबर ऑल झारखंड इंटर स्कूल क्विज कंपीटीशन सीजन – 2 की स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र-छात्राएं गुरुवार को गदगद दिखे. शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है. उन्होंने इस पहल के लिए प्रभात खबर की सराहना की.
गिरिडीह : प्रभात खबर की ओर से ऑल झारखंड इंटर स्कूल क्विज कंपीटीशन सीजन – 2 की स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता गुरुवार को जिले के तीन स्कूलों बीएनएस डीएवी, सुभाष पब्लिक स्कूल व सीसीएल डीएवी में आयोजित की गयी. इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. क्विज का आयोजन ब्रदर्स एकेडमी, गोल इंस्टीच्यूट एवं एनआइपीएस के सौजन्य से किया गया था.
प्रतियोगिता चार चरणों में होगी. पहला चरण स्कूल में एवं अंतिम व फाइनल राउंड रांची में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता दो ग्रुप में हुई. पहले ग्रुप में आठवीं से दसवीं तथा दूसरे ग्रुप में 11-12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की .कहा कि इससे उन्हें समय-समय पर स्वयं का आकलन करने का मौका मिलता है. प्रतियोगिता को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे. क्विज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना पूरा योगदान दिया.
इसमें बीएनएस डीएवी के शिक्षक एस पहाड़ी, रंजीत कुमार, सुभाष पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार सिंह, प्रिंसिपल रीना चौधरी व सुबोध कुमार वहीं सीसीएल डीएवी में उप प्राचार्य एचजी तिवारी, शिक्षक सपन बनर्जी, विजय पाठक, अजीत कुमार की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










