डिक्की तोड़ 30 हजार की चोरी, एक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Nov 2017 8:19 AM
विज्ञापन

आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ, साथियों की तलाश बिरनी : बिरनी प्रखंड के बरहमसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की का ताला तोड़ बुधवार को 30 हजार रुपये की चोरी हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने डिक्की तोड़ने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया है. उसे […]
विज्ञापन
आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ, साथियों की तलाश
बिरनी : बिरनी प्रखंड के बरहमसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की का ताला तोड़ बुधवार को 30 हजार रुपये की चोरी हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने डिक्की तोड़ने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया है. उसे बिरनी पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला सुगिया देवी (बिरनी थाना क्षेत्र जरीडीह निवासी) ने बताया कि बुधवार को वह अपने पुत्र नरेश दास के साथ बैंक में पैसा जमा करने गयी थी. बाइक की डिक्की में 30 हजार रुपये थे. बैंक के बाहर बाइक खड़ी करने के बाद वह पुत्र के साथ पूछताछ करने के लिए बैंक के अंदर गयी. थोड़ी देर बाद जब निकली तो देखा कि एक व्यक्ति बाइक की डिक्की तोड़ पैसा निकाल रहा है. वह तुरंत दौड़कर वहां पहुंची और आरोपी को रोकने का प्रयास किया. तब तक आरोपी ने पैसा अपने साथी को थमा दिया और वह पैसे लेकर भाग गया. इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मामले की सूचना बिरनी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो मंसूर बताया. वह नगर थाना इलाके के बिशनपुर का रहनेवाला है.
महिला के आवेदन पर हो रही कार्रवाई: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रामाशंकर पटेल ने बताया कि बाइक की डिक्की से 30 हजार रुपये चोरी होने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. महिला के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










