कार्मेल स्कूल में सड़क सुरक्षा को ले जागरूकता कार्यक्रम

Updated at :22 Nov 2017 8:12 AM
विज्ञापन
कार्मेल स्कूल में सड़क सुरक्षा को ले जागरूकता कार्यक्रम

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा को ले मंगलवार को अलकापुरी स्थित कार्मेल स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी पीके मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, आइटी मैनेजर रितेश कुमार, आइटी असिस्टेंट साकेत भारतीया व हेमंत दत्ता मौजूद थे. इस दौरान कार्मेल स्कूल की कक्षा दसवीं […]

विज्ञापन

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा को ले मंगलवार को अलकापुरी स्थित कार्मेल स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी पीके मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, आइटी मैनेजर रितेश कुमार, आइटी असिस्टेंट साकेत भारतीया व हेमंत दत्ता मौजूद थे. इस दौरान कार्मेल स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा समृद्धि कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया. डीटीओ योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम के तहत बाइक चलाने के दौरान लोगों को हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए.

गिरिडीह में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग करने से काफी हद तक लोग सुरक्षित रह सकते हैं. उन्होंने बच्चों से कहा कि जब तक 18 वर्ष पूरा न हो जाये बाइक नहीं चलाये. नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को खास कर ध्यान देने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा बिना लाइसेंस व हेलमेट के बाइक चला रहा है तो इस पर रोक लगाये. इस दौरान आइटी मैनेजर रितेश कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा को ले जागरूक किया. मौके पर सिस्टर नम्रता, उर्मी दत्ता, पूनम एलोसियस, वर्गीश, सीमा, आरती गुप्ता, निर्मल झा, स्वर्णा आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola