घायल कृष्णा के इलाज के लिए बढ़े हाथ

Updated at :14 Nov 2017 8:25 AM
विज्ञापन
घायल कृष्णा के इलाज के लिए बढ़े हाथ

गिरिडीह : देवरी में 27 जून को हुए उपद्रव में गोली से घायल कृष्णा पंडित का इलाज मुफ्त में करने का प्रस्ताव गिरिडीह के डॉ अमित गौंड ने दिया है. यह जानकारी माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव एवं गिरिडीह विस क्षेत्र के नेता राजेश सिन्हा ने दी. सोमवार को कृष्णा पंडित को लेकर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : देवरी में 27 जून को हुए उपद्रव में गोली से घायल कृष्णा पंडित का इलाज मुफ्त में करने का प्रस्ताव गिरिडीह के डॉ अमित गौंड ने दिया है. यह जानकारी माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव एवं गिरिडीह विस क्षेत्र के नेता राजेश सिन्हा ने दी. सोमवार को कृष्णा पंडित को लेकर उसके परिजन तथा माले के लोग डॉक्टर के पास पहुंचे.
डॉक्टर श्री गौंड ने कृष्णा के इलाज से संबंधित रिपोर्ट का अध्ययन किया और कहा कि इन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है जो गिरिडीह में संभव नहीं है. उन्होंने अपने अन्य सहयोगी डॉक्टरों से भी इसे लेकर संपर्क किया है और वे सब भी मुफ्त इलाज में सहयोग देने को तैयार हैं.
श्री गौंड ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर गिरिडीह से बाहर किसी बेहतर हॉस्पिटल में कृष्णा का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा और जो भी सहयोग की दरकार पड़ेगी उसमें भी वे लोग बढ़-चढ़कर मदद को तत्पर रहेंगे. इधर राजेश यादव एवं राजेश सिन्हा ने कहा कि माले ने घोषणा की है कि कृष्णा पंडित के परिवार को जन सहयोग से धन इकट्ठा करके भी यथासंभव मदद पहुंचायी जाएगी.बता दें कि कृष्णा की जांघ में अभी भी एक गोली फंसी हुई है और वह पैसे के अभाव में इलाज के बिना घर में पड़ा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola