बगोदर बस पड़ाव में गंदगी का अंबार

Updated at :14 Nov 2017 8:24 AM
विज्ञापन
बगोदर बस पड़ाव में गंदगी का अंबार

बगोदर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान बगोदर बाजार में दम तोड़ती नजर आती है. जगह-जगह कूड़ा-कचरा का जमा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों के अनुसार बस पड़ाव में लगाये गये डस्टबीन की प्रतिदिन सफाई नहीं होती है. एक-एक सप्ताह तक कचरा पड़ा रहता है. इससे निकलने वाली […]

विज्ञापन
बगोदर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान बगोदर बाजार में दम तोड़ती नजर आती है. जगह-जगह कूड़ा-कचरा का जमा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों के अनुसार बस पड़ाव में लगाये गये डस्टबीन की प्रतिदिन सफाई नहीं होती है. एक-एक सप्ताह तक कचरा पड़ा रहता है. इससे निकलने वाली दुर्गंध से यात्रियों को काफी असुविधा होती है.
साथ ही बीमारी फैलने का डर बना रहता है. बाजार के दुर्गा मंदिर, थाना, साईं मंदिर, मस्जिद रोड समेत कई स्थानों पर खुले रूप से कचरा जमा किया जाता है. लोगों का कहना है कि कचरा के ढेर से मक्खी-मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola