राशन-केरोसिन के लिए ठोकरें खा रहे गरीब : राजकुमार

Updated at :14 Nov 2017 8:21 AM
विज्ञापन
राशन-केरोसिन के लिए ठोकरें खा रहे गरीब : राजकुमार

तिसरी के रिझनी में भाकपा माले का मिलन समारोह तिसरी : तिसरी प्रखंड के रिझनी गांव में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सांझला टुडू व संचालन मुन्ना राणा ने किया. समारोह में धनवार विधायक राजकुमार यादव भी शरीक हुए. विधायक श्री यादव […]

विज्ञापन
तिसरी के रिझनी में भाकपा माले का मिलन समारोह
तिसरी : तिसरी प्रखंड के रिझनी गांव में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सांझला टुडू व संचालन मुन्ना राणा ने किया.
समारोह में धनवार विधायक राजकुमार यादव भी शरीक हुए. विधायक श्री यादव ने कहा कि अलग राज्य गठन के 17 वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन यहां के गरीबों को राशन और केरोसिन के लिए ठोकरें खानी पड़ रही है. किसानों को आत्महत्या करना पड़ रहा है और भाजपा सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूंजीपतियों के साथ मिलकर झारखंड को लूटने में लगी है.
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का गृह प्रखंड तिसरी है और इनके गांव कोदईबांक के बगल के गांवों में पानी, बिजली और सड़क तक नहीं है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को गरीब किसानों से कोई वास्ता नहीं है. कहा कि यदि इन क्षेत्रों में गरीबों को शीघ्र ही राशन कार्ड नहीं दिया गया तो 16 नवंबर के बाद भाकपा माले घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम करेगी.
मौके पर जयनारायण यादव, सहदेव यादव, मुखिया मीना देवी, पंसस वीणा देवी, प्रकाश यादव, जीवन मरांडी, कार्तिक मुर्मू, महादेव राय, शिवकुमार यादव, चंद्रेश यादव, प्रकाश रजक और चरकी पहाड़ी में चंदौरी के मुखिया गोपी रविदास, भोला साव, चेतलाल राय, सिकंदर राम, निजाम अंसारी, कर्मी देवी आदि मौजूद थे.
विधायक ने किया डैम का शिलान्यास
समारोह के बाद विधायक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चंदौरी होते हुए चरकी पहाड़ी पहुंचे जहां दो करोड़ 61 लाख रुपये से बनने वाले डैम का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि उक्त डैम के बन जाने से चंदौरी, पलमरूवा और बेलवना पंचायत के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस दौरान बद्री राय, रामदेव यादव व शंकर राय की अगुआई में दो दर्जन से अधिक लोगों ने माले की सदस्यता भी ग्रहण की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola