विकास में रोड़ा बननेवालों से निबटें : के विजय
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Nov 2017 2:56 AM
विज्ञापन

नक्सल मामलों के केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार पहुंचे हरलाडीह गिरिडीह/पीरटांड : केंद्रीय गृह मंत्रालय में नक्सल मामलों के वरीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने कहा कि पूरे इलाके के समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. क्षेत्र के विकास में रोड़ा बननेवालों से सख्ती से निपटा जाये. झारखंड को नक्सल […]
विज्ञापन
नक्सल मामलों के केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार पहुंचे हरलाडीह
गिरिडीह/पीरटांड : केंद्रीय गृह मंत्रालय में नक्सल मामलों के वरीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने कहा कि पूरे इलाके के समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. क्षेत्र के विकास में रोड़ा बननेवालों से सख्ती से निपटा जाये. झारखंड को नक्सल मुक्त करने के लिए केंद्र पूरी मदद कर रहा है और उसी अनुसार काम भी होना चाहिए. वे शुक्रवार को उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ के हरलाडीह पहुंचे थे.
यहां स्थित सीआरपीएफ 154 बटालियन के कैंप में पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की. लातेहार का दौरा करने के बाद हरलाडीह पहुंचे श्री कुमार ने यहां पर लगभग डेढ़ घंटे तक अधिकारियों से विचार-विमर्श किया. गिरिडीह व उससे सटे धनबाद जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की. हाल में नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता तथा नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की गतिविधियों की भी जानकारी ली.
वहीं नक्सल अभियान में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों व जिला पुलिस के कितने बलों को लगाया गया है, इसकी भी जानकारी ली. पारसनाथ पर्वत व उसके तराई वाले इलाके में चल रहे अभियान को और भी गति देने का निर्देश उन्होंने दिया. बैठक के दौरान जिले के किस इलाके में पुलिस कैंप खोला जाना चाहिए, इस पर भी चर्चा की गयी. कुमार गिरिडीह से रांची लौटने के बाद सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये.
बैठक
पुलिस-सीआरपीएफ पदाधिकारियों के साथ की बैठक
नक्सल विरोधी अभियान व नक्सल मूवमेंट तथा क्षेत्र की विकास योजनाओं की ली जानकारी
ग्रामीणों से रखें मधुर संबंध
श्री कुमार ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों से मधुर संबंध रखें और सामाजिक कार्यों में भी पुलिस की भागीदारी रहे. क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करें और समय-समय पर सामुदायिक पुलिसिंग का कैंप भी लगाया जाये. बैठक के बाद श्री कुमार ने जवानों से भी बात की और उनकी हौसला अफजाई की. इस दौरान झारखंड रेंज के सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर, आइजी अभियान आशीष बत्रा, 154 बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार यादव, एसपी अखिलेश बी वारियर, एएसपी दीपक कुमार आदि मौजूद थे.
पहले से बेहतर है गिरिडीह जिला की स्थिति : बैठक के बाद के विजय कुमार ने कहा कि नक्सल के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करने वे झारखंड के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में गिरिडीह पहुंचे. यहां पर जिला पुलिस व सुरक्षा बल आपस में बेहतर तालमेल से काम कर रहे हैं. क्षेत्र के स्थिति पहले से काफी बेहतर है. क्षेत्र के विकास के प्रति स्थानीय डीसी का काम भी काफी बेहतर चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










