गांडेय विधायक ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन

Updated at :08 Nov 2017 7:49 AM
विज्ञापन
गांडेय विधायक ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन

गिरिडीह : गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से विधायक ने 11 अक्टूबर को हुई अतिवृष्टि में कई गांवों का पुल, गार्डवाल व पहुंच पथ टूट जाने का ध्यान आकृष्ट कराया है. कहा कि बेंगाबाद प्रखंड में गार्डवाल व पहुंच पथ टूट जाने […]

विज्ञापन

गिरिडीह : गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से विधायक ने 11 अक्टूबर को हुई अतिवृष्टि में कई गांवों का पुल, गार्डवाल व पहुंच पथ टूट जाने का ध्यान आकृष्ट कराया है. कहा कि बेंगाबाद प्रखंड में गार्डवाल व पहुंच पथ टूट जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

विधायक ने फिटकोरिया पंचायत के छछंदो-दुर्गापुर नदी पर पुल व गार्डवाल का निर्माण कराने, लुप्पी पंचायत के ठाकुर घाट मुख्य गली में छोटा नदी पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ व गार्डवाल का निर्माण कराने, सोनबाद पंचायत के तालाब की मेढ़ पर बने आम रास्ता की मरम्मत कराने, भलकुदर पंचायत के बासजोर नदी का पुल व एप्रोच पथ बनाने, बड़कीटांड़ पंचायत के बड़कीटांड़ नदी पर बने इंटलवेल का निर्माण करने व भलकुदर पंचायत के जुड़पनिया नाला पर पुल निर्माण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola