गिरफ्तार आरोपी गया जेल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Nov 2017 7:46 AM
विज्ञापन

निमियाघाट. डुमरी थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व हत्या के गिरफ्तार आरोपी बेरहासुईया निवासी विनोद स्वर्णकार के 22 वर्षीय पुत्र राहुल सोनी को सोमवार को जेल भेज दिया. मामले के अनुसंधानकर्ता मदन मोहन झा ने बताया कि राहुल सोनी को गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को डुमरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया था. बताया […]
विज्ञापन
निमियाघाट. डुमरी थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व हत्या के गिरफ्तार आरोपी बेरहासुईया निवासी विनोद स्वर्णकार के 22 वर्षीय पुत्र राहुल सोनी को सोमवार को जेल भेज दिया. मामले के अनुसंधानकर्ता मदन मोहन झा ने बताया कि राहुल सोनी को गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को डुमरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया था.
बताया जाता है कि राहुल की सास बाघमारा निवासी पुष्पा देवी ने बीते 17 अक्टूबर को डुमरी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. पुष्पा देवी ने अपनी पुत्री मुन्नी वर्मा के ससुर विनोद स्वर्णकार, सास समुद्री देवी, पति राहुल सोनी व देवर पिंटू सोनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










