एकता का संदेश लेकर दौड़ा गिरिडीह
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Nov 2017 7:59 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से झंडा मैदान में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसके पूर्व डीसी उमाशंकर सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न स्कूली बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये […]
विज्ञापन
गिरिडीह : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से झंडा मैदान में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया.
इसके पूर्व डीसी उमाशंकर सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न स्कूली बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए शपथ दिलायी. झंडा मैदान से निकली दौड़ सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय, मधुबन वेजिश, टावर चौक होते हुए पुन: झंडा मैदान पहुंची.
कार्यक्रम में एसपी अखिलेश बी वारियर, जमुआ विधायक केदार हाजरा, डीडीसी किरण कुमारी पासी, नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, डीपीओ डीके गौतम, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, आरइओ के कार्यपालक अभियंता मनोहर कुमार, डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसइ कमला सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडूलना, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र, एपीओ अभिनव कुमार सिन्हा, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, वार्ड पार्षद नौशाद आलम पप्पू, संगीता कुमारी, पूनम बर्णवाल, कांग्रेसी नेता मदन लाल विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
सीआरपीएफ जवानों ने शहरी क्षेत्र में किया मार्च पास्ट
इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों व एनसीसी कैडेट ने शहरी क्षेत्र में मार्च पास्ट भी किया. इधर अनुमंडल कार्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस को ले अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी.
इसकी अगुवाई कार्यपालक दंडाधिकारी सुकेशणी करकेट्टा व महेंद्र रविदास ने संयुक्त रूप से की. मौके पर प्रधान सहायक नरेशचंद्र राम, बबन कुमार, फलोरा मुर्मू, संजीत कुमार, रसीद आलम आदि मौजूद थे. इधर शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में भी समारोह का आयोजन किया गया. यहां स्कूली बच्चों ने पटेल जी की जीवनी पर वाद-विवाद व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. मौके पर वार्ड पार्षद सीमा देवी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, सुनीता गुप्ता, तनुप्रिया, माया मरियम हांसदा, पूनम कुमारी, सहदेव राणा, मोहनलाल गुप्ता, धपरू साव, अशोक साव, राजेंद्र मोदी आदि मौजूद थे.
वहीं किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में राष्ट्रीय एकता व अखंडता विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई. मौके पर स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह,उप प्राचार्य राघव भोक्ता, विजेता सिंह, पंकज तिवारी, मो जियाउद्दीन, जितेंद्र विश्वकर्मा, मितू सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










