गावां : मारपीट व छिनतई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Oct 2017 7:51 AM
विज्ञापन

गावां : गावां प्रखंड की नगवां पंचायत स्थित चक गांव की मुनीता देवी पिता केदार यादव ने सोमवार को गावां थाना में आवेदन देकर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये गये आवेदन में मुनीता देवी ने कहा कि उनके खेत घेरान को चक निवासी सुधीर यादव उखाड़ रहा था. मना […]
विज्ञापन
गावां : गावां प्रखंड की नगवां पंचायत स्थित चक गांव की मुनीता देवी पिता केदार यादव ने सोमवार को गावां थाना में आवेदन देकर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है.
थाना में दिये गये आवेदन में मुनीता देवी ने कहा कि उनके खेत घेरान को चक निवासी सुधीर यादव उखाड़ रहा था. मना करने पर दुर्गा यादव पिता लाछो महतो के साथ सुधीर यादव गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस गया. साथ ही अश्लील हरकत करते हुए गले से चांदी का लॉकेट व बाला छीन लिया. जब चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली तो रेणु देवी पति सुधीर यादव भी गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की. थाना प्रभारी आरके वर्मा ने कहा कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 94/17 दफा 341, 323, 448, 379, 554 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










