बगोदर व सरिया में भाकपा का प्रतिवाद मार्च व मशाल जुलूस, रघुवर सरकार से इस्तीफा मांगा

Updated at :23 Oct 2017 8:40 AM
विज्ञापन
बगोदर व सरिया में भाकपा का प्रतिवाद मार्च व मशाल जुलूस, रघुवर सरकार से इस्तीफा मांगा

गिरिडीह : सिमडेगा में बच्चीऔर धनबाद में एक रिक्शा चालक की मौत को लेकर भाकपा माले में आक्रोश है. रविवार को विरोध जताते हुए माले ने बगोदर बाजार में प्रतिवाद मार्च व सरिया में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. भाकपा माले ने सरिया रोड स्थित किसान भवन […]

विज्ञापन

गिरिडीह : सिमडेगा में बच्चीऔर धनबाद में एक रिक्शा चालक की मौत को लेकर भाकपा माले में आक्रोश है. रविवार को विरोध जताते हुए माले ने बगोदर बाजार में प्रतिवाद मार्च व सरिया में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

भाकपा माले ने सरिया रोड स्थित किसान भवन से लेकर पूरे बगोदर बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाला. इस दौरान ‘बिना आधार कार्ड के राशन दो’, ‘रघुवर राज की यही पहचान, भूखे मरते गरीब किसान’ आदि नारे लगाये गये.

भूख से मौत होना दुर्भाग्य की बात : युवा कांग्रेस

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रखंड सचिव पवन महतो, लोकनाथ पासवान जिप सदस्य सरिता महतो, प्रमुख मुस्ताक अंसारी, उप प्रमुख सरिता साव, कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष पूरन कुमार महतो, पंस शेख बदरूद्दीन, तेजनारायण पासवान ने किया.

प्रतिवाद मार्च के बस स्टैंड पहुंचने के बाद वहां महेंद्र सिंह की प्रतिमा के सामने सभा की गयी. पवन महतो ने कहा कि भाजपा की मोदी और रघुवर सरकार अमीरों और कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम कर रही है. गरीब-मजदूर-किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.

भूख से मौत मामला : कोयली देवी ने कहा – गांव वाले मुझे घर छोड़ने को कह रहे हैं, मैं डरी हुई हूं

उन्होंने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी, महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स सूची में भारत का बांग्लादेश से भी पिछड़ जाना बेहद शर्मनाक है, आर्थिक विकास दर ने सरकार की पोल खोल दी है. भाजपा सरकार विकास का छलावा कर रही है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार काे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, रघुवर दास को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.

प्रखंड प्रमुख मुस्ताक अंसारी ने कहा कि अमित शाह का बेटा 50 हजार की संपत्ति को एक साल में 16,000 करोड़ बना लेता है. वहीं, प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न राज्य झारखंड की संतोषी और बैजनाथ को महीनों से राशन न देने और उनके कार्ड का आधार से लिंक न होने का बहाना बनाकर सरकार मौत के मुंह में धकेल रही है. उन्होंने अविलंब सिमडेगा और धनबाद के उपायुक्त और आपूर्ति अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग की.

सिमडेगा भूख से मौत :भाई के घर थी संतोषी की मां फिर अंगूठे की छाप किसकी?

इससे पहले, भाकपा माले सरिया प्रखंड कमेटी ने झारखंड सरकार के विरोध में शनिवार की देर शाम मशाल जुलूस निकाला़ नेतृत्व माले प्रखंड सचिव भोला मंडल ने किया़ जुलूस सरिया स्टेडियम होते हुए विवेकानंद चौक पहुंचा. यहां नुक्कड़ सभा की गयी. इस दौरान लोगों ने सरकार की जुमलेबाजी के विरोध में नारेबाजी करते हुए सिमडेगा डीसी, एमओ को गिरफ्तार करने की मांग की.

वहीं, डुमरी प्रखंड कमेटी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण सिमराडीह मोड़ से हाथों में झंडा व बैनर लिये डुमरी चौक होते हुए बेरमो मोड़ पहुंचे और नुक्कड़ सभा की. कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण राज्य में लोग भूख से मर रहे हैं. भाजपा सरकार के हर काम में आधार कार्ड को अनिवार्य कर रही है. यह बड़ी समस्या बनती जा रही है.

भूख और हमारा समाज

इतना ही नहीं, नोटबंदी, जीएसटी आदि जन विरोधी नीतियों ने जनता को भुखमरी, बेरोजगारी, परेशानी और बीमारी के दलदल में धकेल दिया है. सिमडेगाके कारीमाटी में 10 वर्षीय संतोषी कुमारी व धनबाद के झरिया के रिक्शा चालक बैजनाथ रविदास की भूख से हुई मौत का जिम्मेवार भाजपा सरकार की गलत नीतियां हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola