दिल्ली में होगा प्रवासी झारखंड समाज का मिलन महोत्सव

Updated at : 23 Oct 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में होगा प्रवासी झारखंड समाज का मिलन महोत्सव

गिरिडीह: कोडरमा के भाजपा सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय की अध्यक्षता में दिल्ली में रहनेवाले झारखंड के निवासियों का मिलन समारोह दिल्ली के पंडारा पार्क में होगा. समारोह 12 नवंबर को होगा. इसकी सफलता को लेकर रविवार को दिल्ली में सांसद निवास पंडारा पार्क में बैठक हुई. इसमें दिल्ली में रहने वाले झारखंड के कई […]

विज्ञापन

गिरिडीह: कोडरमा के भाजपा सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय की अध्यक्षता में दिल्ली में रहनेवाले झारखंड के निवासियों का मिलन समारोह दिल्ली के पंडारा पार्क में होगा. समारोह 12 नवंबर को होगा. इसकी सफलता को लेकर रविवार को दिल्ली में सांसद निवास पंडारा पार्क में बैठक हुई.

इसमें दिल्ली में रहने वाले झारखंड के कई लोग शामिल हुए. सांसद डाॅ राय ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि झारखंड के हजारों लोग दिल्ली में काम करते हैं और दिल्ली की प्रगति में वर्षों से योगदान दे रहे हैं, लेकिन सभी बिखरे हुए हैं. उन्हें एकजुट करने और आपस में सुख-दुख का सहयोगी बनाने के प्रयास को लेकर समारोह आयोजित किया जायेगा.

आदिवासी सेंगल अभियान की महारैली आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक प्लान तैयार

इसमें झारखंड व दिल्ली के सांसदों के अलावा झारखंड के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. सांसद डाॅ राय ने दिल्ली में रह रहे झारखंड के लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की है. कार्यक्रम के लिए संपर्क नंबर 011-23782258 सांसद निवास दिल्ली जारी किया गया है.

बैठक में अशोक अग्रवाल, किशोर जैन, महावीर प्रसाद रूगंटा, जुगनू जयंत, लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, शिव शरण कुशवाहा, प्रेम कुमार यादव, उमेश कुशवाहा आदि ने भी अपने सुझाव दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola