बिहार-झारखंड में अपराध करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्य गिरिडीह से हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 23 Oct 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार-झारखंड में अपराध करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्य गिरिडीह से हथियार के साथ गिरफ्तार

गिरिडीह: बिहार-झारखंड की कई अापराधिक घटनाओं में शामिल रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के छह अपराधियों को मुफस्सिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक देशी कट्टा, नौ कारतूस, तीन छुरा, तीन मोबाइल, दो बाइक बरामद भी किया है. रविवार दोपहर को मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ सदर मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता […]

विज्ञापन

गिरिडीह: बिहार-झारखंड की कई अापराधिक घटनाओं में शामिल रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के छह अपराधियों को मुफस्सिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक देशी कट्टा, नौ कारतूस, तीन छुरा, तीन मोबाइल, दो बाइक बरामद भी किया है.

रविवार दोपहर को मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ सदर मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. श्री टोप्पो ने बताया कि शनिवार की रात को मुफस्सिल थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दल-बल के साथ गश्ती पर थे. गश्ती के दौरान ही गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी बराकर नदी स्थित लौकी राय के लाइन होटल के पास इकट्ठा हुए हैं.

रांची से 29 को शुरू होगी विस्तारा एयरवेज की विमान सेवा, बुकिंग शुरू

सूचना थी कि अपराधी दो बाइक से पहुंचे हैं. ये अपराधी गिरिडीह के बेंगाबाद-देवघर की सीमा पर कहीं लूट की योजना बना रहे हैं और अपने एक साथी का इंतजार कर रहे हैं. इसी सूचना पर रात 10 बजे ही थाना प्रभारी ने छापेमारी की और छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तारकरलिया.

भागने के क्रम में फेंका रिवाॅल्वर पुलिस जब पहुंची तो सभी भागने लगे. भागने के क्रम में अपराधियों ने एक रिवाॅल्वर व मोबाइल को तालाब में फेंक दिया. हालांकि जवानों व पदाधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह अपराधी को पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में इन अपराधियों के पास से एक और देशी कट्टा व कारतूस के साथ धारदार छुरा भी बरामद किया.

अनहोनी की आशंका: सिमडेगा में कोयली देवी के परिवार को मुहैया करायी गयी है सुरक्षा, हर शख्स पर है पुलिस की नजर

अहिल्यापुर, धनबाद व जमुई के हैं सभी अपराधी श्री टोप्पो ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गये सभी अपराधी गिरिडीह के अहिल्यापुर, धनबाद व बिहार के जमुई जिले के हैं. इनके खिलाफ गिरिडीह, धनबाद, देवघर व जमुई में भी कई अपराधिक मामले दर्जहैं.

पकड़े गये अपराधियों में अहिल्यापुर थाना इलाके के अहिल्यापुर निवासी संजय हाजरा, धनबाद के कतरास थाना इलाके के श्यामडीह निवासी मो. हातिम अंसारी, जितेंद्र दास व गुलजार अंसारी, जमुई के उमा पासवान, जमुई के चंद्रमंडीह थाना अंतर्गत रैचोर गांव के भैरो पासवान शामिल हैं.

31 को जुटेगा विपक्ष, साथ आयेंगे बाबूलाल व हेमंत

एसडीपीओ ने बताया कि मामले को लेकर थाना प्रभारी आरएन चौधरी के बयान पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 367/17, धारा 414 भादवि और (1 बी), (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पकड़े गये सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है.

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी आरएन चौधरी के अलावा सअनि श्रवण कुमार सिंह, अनिल उरांव, सअनि बैजनाथ मुंडा, सज्जाद आलम, समेत कई पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola