ट्रैक क्रेक की सूचना पर चिचाकी स्टेशन पर 35 मिनट रुकी रही राजधानी एक्स.

Updated at :22 Oct 2017 12:00 AM
विज्ञापन
ट्रैक क्रेक की सूचना पर चिचाकी स्टेशन पर 35 मिनट रुकी रही राजधानी एक्स.

ट्रैक क्रेक की सूचना पर चिचाकी स्टेशन पर 35 मिनट रुकी रही राजधानी एक्स.सरिया . सरिया थाना क्षेत्र के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत चिचाकी रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह छह बजकर चालीस मिनट से लेकर सात बजकर सोलह मिनट तक नयी दिल्ली भुनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस डाउन लाइन पर लगभग 35 मिनट तक रुकी रही. […]

विज्ञापन

ट्रैक क्रेक की सूचना पर चिचाकी स्टेशन पर 35 मिनट रुकी रही राजधानी एक्स.सरिया . सरिया थाना क्षेत्र के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत चिचाकी रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह छह बजकर चालीस मिनट से लेकर सात बजकर सोलह मिनट तक नयी दिल्ली भुनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस डाउन लाइन पर लगभग 35 मिनट तक रुकी रही. स्टेशन प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि चिचाकी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर जर्क उत्पन्न होने की सूचना मिली थी. तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रुम को देते हुए राजधानी एक्सप्रेस को रुकवा दिया गया. इसके पूर्व इसी ट्रैक पर हावड़ा नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरी थी. ट्रैक में गड़बड़ी रहने की सूचना पर पीडब्ल्यू के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटरी की जांच की. जांच के दौरान पटरी की स्थिति सामान्य पायी गयी. हालांकि इस दौरान लगभग 35 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस चिचाकी स्टेशन पर रुकी रही. पटरी की जांच के बाद परिचालन सामान्य हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola