सियाटांड़ में शौचालय अधूरे ग्रामीणों ने डीसी से की शिकायत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Oct 2017 5:44 AM
विज्ञापन

खुले में शौच को विवश हैं ग्रामीण गिारिडीह : जमुआ प्रखंड की सियाटांड़ पंचायत अंतर्गत चौंरा गांव में शौचालय निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं. शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि गांव के ज्यादातर लोग गरीब हैं. कुछ वर्ष पूर्व यहां शौचालय निर्माण तो […]
विज्ञापन
खुले में शौच को विवश हैं ग्रामीण
गिारिडीह : जमुआ प्रखंड की सियाटांड़ पंचायत अंतर्गत चौंरा गांव में शौचालय निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं. शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि गांव के ज्यादातर लोग गरीब हैं. कुछ वर्ष पूर्व यहां शौचालय निर्माण तो शुरू कराया गया, लेकिन आज तक एक भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया. शौचालय नहीं रहने से ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं. आवेदन की प्रति मुख्यमंत्री, कोडरमा सांसद, डीडीसी, एसडीओ व बीडीओ को भी प्रेषित की गयी है. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर शौचालय निर्माण पूरा कराने की मांग की है. आवेदन में ओमप्रकाश राय, अजीत कुमार राय, बालेश्वर राय, अंकित कुमार, प्रभा देवी, धनेश्वर रविदास, राजेश रविदास, रामदेव रविदास, जिरवा देवी, कान्हू रविदास, दसिया देवी, प्रदीप दास, मांझो सिंह, लिलावती देवी समेत 50 लोगों के हस्ताक्षर हैं.
जिप उपाध्यक्ष से मिले ग्रामीण
इस मामले को लेकर ग्रामीण ओमप्रकाश राय ने जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान से मुलाकात कर समस्या बतायी. इसके बाद श्री पासवान ने कहा कि इस मामले पर अधिकारियों से बात की जायेगी और शौचालय का निर्माण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










