पारा शिक्षकों के भरोसे चल रहे 116 यूएमएस

Updated at :21 Oct 2017 5:44 AM
विज्ञापन
पारा शिक्षकों के भरोसे चल रहे 116 यूएमएस

शिक्षा विभाग. उमवि में नहीं हुआ 3309 शिक्षकों का पदसृजन गिरिडीह : जिले में 1216 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हैं. करीब 1100 मध्य विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्त शिक्षा देेने के लिए नियमित शिक्षक पदस्थापित किये गये हैं, लेकिन आज भी 116 उत्क्रमित मध्य विद्यालय ऐसे हैं जिन्हें नियमित शिक्षकों की बहाली का इंतजार है. जबकि […]

विज्ञापन

शिक्षा विभाग. उमवि में नहीं हुआ 3309 शिक्षकों का पदसृजन

गिरिडीह : जिले में 1216 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हैं. करीब 1100 मध्य विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्त शिक्षा देेने के लिए नियमित शिक्षक पदस्थापित किये गये हैं, लेकिन आज भी 116 उत्क्रमित मध्य विद्यालय ऐसे हैं जिन्हें नियमित शिक्षकों की बहाली का इंतजार है. जबकि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में छात्र-शिक्षक का अनुपात 40:1 रहना जरूरी माना जाता है. यह नियम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है.
विभाग ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा प्रस्ताव
छात्र अनुपात में पदसृजन करे सरकार : मिश्रा
झारखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र के अनुपात में शिक्षकों का पद सृजन होना चाहिए,तभी शिक्षा अधिकार अधिनियम का उद्देश्य सार्थक हो सकता है. कहा कि जिले में कई ऐसे उत्क्रमित मध्य विद्यालय हैं जहां विषयवार शिक्षक नहीं है. यह भी कहा कि जिले में शिक्षकों के 3895 पद सृजित हैं, जिसमें 600 पद रिक्त पड़े हुए हैं. ऐसे में सरकार को चाहिए कि पदसृजन करते हुए हर हाल में स्थायी शिक्षक नियुक्त करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola