सरिया में धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस

Updated at :02 Oct 2017 11:00 AM
विज्ञापन
सरिया में धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस

सरिया : सरिया स्थित भगला काली मंदिर, किस्टो दुर्गा मंदिर, रेलवे पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा धूमधाम से की गयी. शनिवार की देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया़ वहीं केशवारी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दो अक्तूबर को किया जायेगा़ विजयादशमी पर सरिया बाजार में पारंपरिक तरीके […]

विज्ञापन
सरिया : सरिया स्थित भगला काली मंदिर, किस्टो दुर्गा मंदिर, रेलवे पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा धूमधाम से की गयी. शनिवार की देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया़ वहीं केशवारी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दो अक्तूबर को किया जायेगा़ विजयादशमी पर सरिया बाजार में पारंपरिक तरीके से जुलूस निकाला गया़
राय तालाब में विसर्जन किया गया. इस दौरान एसडीएम पवन कुमार मंडल, एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा, बीडीओ शशि भूषण वर्मा, सीओ सुनीता कुमारी, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी भीड़ पर नजर रख रहे थे. सभी चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात थी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम
बगोदर. बगोदर दुर्गा शक्ति मंदिर पूजा कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया़ इस दौरान डांडिया नृत्य की भी प्रस्तुत किया गया. दो अक्तूबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola