फसल बीमा की क्षतिपूर्ति के लिए मिले 1.77 करोड़
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Sep 2017 10:08 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : फसल बीमा योजना के तहत फसलों की क्षति पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने गिरिडीह सहकारिता विभाग को 1.77 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी है. उक्त राशि को लाभुकों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चार अक्तूबर तक वितरण करने का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
गिरिडीह : फसल बीमा योजना के तहत फसलों की क्षति पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने गिरिडीह सहकारिता विभाग को 1.77 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी है.
उक्त राशि को लाभुकों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चार अक्तूबर तक वितरण करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय में हुई बैठक में एमडी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में वर्ष 2016 में फसलों को क्षति पहुंची हैं उन क्षेत्रों के किसानों को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध करायी गयी है.
यह राशि 4177 किसानों के बीच बांटी जायेगी. उक्त राशि गिरिडीह जिला के दो प्रखंड गावां और डुमरी तथा बोकारो के बेरमो और जैनामोड़ प्रखंड के किसानों के बीच वितरित की जायेगी. उपायुक्त ने इसके लिए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने की बात कही है. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी समेत विभाग के अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










