दुर्घटना में एक गंभीर, हजारीबाग रेफर

Updated at :29 Sep 2017 10:06 AM
विज्ञापन
दुर्घटना में एक गंभीर, हजारीबाग रेफर

बगोदर के हरिहरधाम के पास घटी घटना बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के पास गुरुवार को सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया़ बताया जाता है कि हजारीबाग की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार जरमुन्ने पाकीटांड़ निवासी बासुदेव को अपनी चपेट में ले […]

विज्ञापन
बगोदर के हरिहरधाम के पास घटी घटना
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के पास गुरुवार को सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया़ बताया जाता है कि हजारीबाग की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार जरमुन्ने पाकीटांड़ निवासी बासुदेव को अपनी चपेट में ले लिया़ इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बासुदेव रजक बगोदर बाजार आ रहा था़
इसी क्रम में यह हादसा हुआ़ घायल बासुदेव रजक का प्रारंभिक उपचार पाटलावती नर्सिंग होम में कराया गया़ घटना की सूचना पाकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशिष कुमार बोर्डर पहुंचे और घायल बासुदेव रजक का हाल-चाल लिया. प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया. इधर, ट्रक को बगोदर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola