नक्सली दस्ते की सूचना पर चलाया गया सर्च अभियान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Sep 2017 10:06 AM
विज्ञापन

भेलवाघाटी : बिहार से सटे गिरिडीह के सीमावर्ती इलाके में नक्सली मंटू यादव के दस्ते के साथ पहुंचने की सूचना पर पुलिस व सीआरपीएफ ने गुरुवार को सर्च अभियान चलाया. एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कई इलाके को खंगाला, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली. एसपी को सूचना मिली थी कि नक्सली मंटू […]
विज्ञापन
भेलवाघाटी : बिहार से सटे गिरिडीह के सीमावर्ती इलाके में नक्सली मंटू यादव के दस्ते के साथ पहुंचने की सूचना पर पुलिस व सीआरपीएफ ने गुरुवार को सर्च अभियान चलाया.
एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कई इलाके को खंगाला, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली. एसपी को सूचना मिली थी कि नक्सली मंटू यादव अपने दस्ते के साथ भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा गांव पहुंचा है. इसी सूचना पर अभियान एएसपी दीपक कुमार, देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार, एसआइ उपेंद्र राय, भेलवाघाटी थाना के एसआइ, सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार, सहायक कमांडेंट मधुसूदन सरकार को इलाके में भेजा गया.
गांव के कई घरों की तलाशी ली गयी. देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि सूचना थी की मंटू गांव पहुंचा है और भोजन बना रहा है. जब पुलिस पहुंची तब तक नक्सली वहां से भाग चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










