बगोदर-सरिया की अधिकांश एटीएम के गिरे शटर, बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated at :29 Sep 2017 10:05 AM
विज्ञापन
बगोदर-सरिया की अधिकांश एटीएम के गिरे शटर, बढ़ी लोगों की परेशानी

सरिया. दुर्गा पूजा, मुहर्रम व गांधी जयंती को लेकर पांच दिन बैंक बंद हैं. पूर्व घोषणा हुई थी कि बैंक भले ही बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम से रुपये की निकासी होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा. इसके बाद भी बगोदर व सरिया क्षेत्र के दस से अधिक एटीएम में पहले ही […]

विज्ञापन

सरिया. दुर्गा पूजा, मुहर्रम व गांधी जयंती को लेकर पांच दिन बैंक बंद हैं. पूर्व घोषणा हुई थी कि बैंक भले ही बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम से रुपये की निकासी होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा.

इसके बाद भी बगोदर व सरिया क्षेत्र के दस से अधिक एटीएम में पहले ही दिन गुरुवार को ताला लटक गया. खरीदारी करने वाले परेशान हैं. खासकर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता से पर्व मनाने आये लोगों अधिक परेशान हैं. एसडीएम पवन कुमार मंडल ने कहा कि बिजली की समस्या है. मैंने पूर्व में ही सभी बैंक अधिकारियों को सूचित किया था. इसके बाद भी इस तरह की समस्या विभागीय लापरवाही को उजागर करती है. कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात करूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola