अनोखा है मोतीलेदा का छाता मेला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Sep 2017 9:37 AM
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां पूजा के दिन इलाके में होती है झमाझम बारिश मेला के शुरुआती वर्षों में छाता लेकर पूजा करने आते थे श्रद्धालु गिरिडीह : मोतीलेदा में विजयादशमी के दूसरे दिन आयोजित होने वाला छाता मेला अपने आप में अनोखा है. मेला में लोग न केवल खेल तमाशे का लुत्फ उठाते हैं, बल्कि […]
विज्ञापन
मान्यता है कि यहां पूजा के दिन इलाके में होती है झमाझम बारिश
मेला के शुरुआती वर्षों में छाता लेकर पूजा करने आते थे श्रद्धालु
गिरिडीह : मोतीलेदा में विजयादशमी के दूसरे दिन आयोजित होने वाला छाता मेला अपने आप में अनोखा है. मेला में लोग न केवल खेल तमाशे का लुत्फ उठाते हैं, बल्कि यहां झूमर खेलने भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यह परंपरा पिछली तीन पीढ़ियों से चली आ रही है. गिरिडीह शहर से सटे बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा गांव में आयोजित होने वाला यह मेला काफी प्रसिद्ध है.
यहां गिरिडीह, जमुआ, गांडेय, देवरी, बिरनी आदि प्रखंडों से भी लोग पहुंचते हैं. कहा जाता है कि जिस दिन यहां पूजा होती थी उस दिन इस क्षेत्र में भारी बारिश होती थी. पूजा के लिए लोग छाता लेकर आते हैं. इसी कारण मेला का नाम छाता मेला पड़ गया. मेला का आयोजन शुरू होने के करीब 40 वर्ष बाद स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने यहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










