पेयजल की किल्लत, लोग हलकान

Updated at :30 Aug 2017 10:23 AM
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत, लोग हलकान

समस्या. खंडोली जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद गिरिडीह. एमजी सीपीएल कंपनी द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान खंडोली जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है. पाइप के क्षतिग्रस्त हो जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. साथ ही शहरी क्षेत्र के दस वार्डों में पेयजल की […]

विज्ञापन
समस्या. खंडोली जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
गिरिडीह. एमजी सीपीएल कंपनी द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान खंडोली जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है. पाइप के क्षतिग्रस्त हो जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. साथ ही शहरी क्षेत्र के दस वार्डों में पेयजल की किल्लत हो गयी है. जलापूर्ति बाधित होने से वार्ड नंबर 20 से लेकर 30 नंबर वार्ड तक की लगभग पचास हजार की आबादी प्रभावित है.
पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से बरगंडा, मकतपुर, बभनटोली, स्टेशन रोड, बड़ा चौक, तिरंगा चौक, बरवाडीह आदि इलाकों में मंगलवार की शाम को पेयजलापूर्ति नहीं हो सका. इससे लोग हलकान दिखे. जलापूर्ति का पाइप तोड़े जाने पर नगर पर्षद के अध्यक्ष ने आक्रोश जताते हुए उक्त कंपनी के संवेदक को अतिशीघ्र पाइपलाइन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.
गिरिडीह कॉलेज के पास पाइप क्षतिग्रस्त
जानकारी के एमजी सीपीएल कंपनी द्वारा गिरिडीह कॉलेज के पास रेलवे लाइन निर्माण कार्य के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था
इसी दौरान मंगलवार की दोपहर को खंडोली जलाशय से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए लगायी गयी पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी. पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया. सूचना मिलते ही नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद प्रसाद, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र, एइ प्रमोद कुमार, जेइ रिसीवर सोरेन, पीएचइडी वन के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचें. अधिकारियों ने संबंधित संवेदक को अतिशीघ्र पाइप मरम्मत कराने का निर्देश दिया.
बार-बार क्षतिग्रस्त की जा रही है पाइप : नप अध्यक्ष
नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि एमजी सीपीएल कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बार-बार जलापूर्ति पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है. अब तक चार बार पाइप को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है. इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है. श्री यादव ने कहा कि संवेदक की लापरवाही की वजह से शहरी क्षेत्र की जनता को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है. कंपनी की मनमानी बार-बार उजागर हो रही है. श्री यादव ने इस मामले में गिरिडीह उपायुक्त उमाशंकर सिंह से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है.
जांच कमेटी गठित : कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले को लेकर एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने कहा कि युद्धस्तर पर गिरिडीह कॉलेज के पास पाइप की मरम्मत का काम चल रहा है. मंगलवार रात तक मरम्मत कार्य पूर्ण होने की संभावना है. वैसे उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि बुधवार को शहरी इलाके में पेयजलापूर्ति बाधित रह सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola