संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, मामला दर्ज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Aug 2017 10:22 AM
विज्ञापन

भेलवाघाटी : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के सलैयाटांड़ सप्ताहिक हाट के पास सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक चकाई थाना अंतर्गत तेलियामारन निवासी मुरत राय (35 वर्ष) बताया जाता है. घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शव को लेकर मंगलवार को भेलवाघाटी […]
विज्ञापन
भेलवाघाटी : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के सलैयाटांड़ सप्ताहिक हाट के पास सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक चकाई थाना अंतर्गत तेलियामारन निवासी मुरत राय (35 वर्ष) बताया जाता है.
घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शव को लेकर मंगलवार को भेलवाघाटी थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पत्नी युगली देवी ने भेलवाघाटी थाना में आवेदन देकर बताया कि रविवार को उनका पति मुरत राय सलैयाटांड़ स्थित सप्ताहिक हाट गया था. रात में उसका पति घर नहीं लौटा पहुंचा.
सोमवार को सलैयाटांड़ गांव के महेश यादव ने मैजिक वाहन से उनके पति का शव लेकर तेलियामारन स्थित घर पहुंचा दिया. उन्होंने चकाई थाना के तेलियामारन एवं गगनपुर गांव के बैजनाथ राय, श्रवण राय, बलदेव राय, उदय सिंह, शशि सिंह, कार्तिक सिंह एवं भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चंदली निवासी कैलाश राय तथा देवरी थाना क्षेत्र के सोनरे निवासी प्रवीण राय आदि पर उसकी हत्या करने का संदेह जताया है.
इस संबंध भेलवाघाटी अतिरिक्त थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि मृतक के पत्नी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 30/17 दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










