अपहर्ता बताकर युवक को ग्रामीणों ने पीटा

Updated at :17 Aug 2017 10:32 AM
विज्ञापन
अपहर्ता बताकर युवक को ग्रामीणों ने पीटा

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर पीट डाला. लोग युवक पर अपहरणकर्ता होने का आरोप लगा रहे थे. जानकारी मिलने पर पुलिस उक्त युवक को थाना ले गयी और पूछताछ की. इस दौरान मामला पैसे के लेनदेन का निकला. बताया गया कि बेंगाबाद […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर पीट डाला. लोग युवक पर अपहरणकर्ता होने का आरोप लगा रहे थे. जानकारी मिलने पर पुलिस उक्त युवक को थाना ले गयी और पूछताछ की.

इस दौरान मामला पैसे के लेनदेन का निकला. बताया गया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा बरहमसिया के रणधीर कुमार ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो निवासी दिलीप कुमार को किसी काम के लिए एक वर्ष पूर्व 10 हजार रुपये दिये थे. पैसा देने के बाद भी जब रणधीर का काम नहीं हुआ तो मंगलवार को दिलीप को वाहन में बैठाकर मोतीलेदा ले गया. वहां उसके साथ मारपीट की. बाद में पैसा लौटाने पर दिलीप को छोड़ दिया गया. बुधवार को जब रणधीर मकतपुर पहुंचा तो उसे दिलीप ने पकड़ लिया और मारपीट की. दिलीप ने उसपर उसका अपहरण करने और 10 हजार देने पर मुक्त करने का आरोप लगाया. यह सुनकर लोगों ने रणधीर के साथ मारपीट की. बाद में पुलिस उसे और दिलीप को थाना ले आयी. पुलिस निरीक्षक राम नारायण चौधरी ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का था जिसे अपहरण का रूप देकर हंगामा किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola