तिरंगे को सलामी देने के लिए गिरिडीह तैयार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Aug 2017 11:37 AM
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व. स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, जगह-जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गयी हैं. पूरा गिरिडीह तिरंगे झंडे को सलामी देने के लिए तैयार है. इसे लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. गिरिडीह. जिला में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्व. स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, जगह-जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गयी हैं. पूरा गिरिडीह तिरंगे झंडे को सलामी देने के लिए तैयार है. इसे लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं.
गिरिडीह. जिला में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में होना है. यहां डीसी उमाशंकर सिंह तिरंगा फहरायेंगे.इसके पूर्व डीसी व एसपी अखिलेश बी वारियर संयुक्त रूप से परेड की सलामी लेंगे. परेड में जिला पुलिस बल, एनसीसी, गिरिडीह कॉलेज, आरके महिला कॉलेज, गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय, सर जेसी बोस बालिका उवि, कार्मेल स्कूल, सीसीएल डीएवी, बीएनएस डीएवी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सुभाष पब्लिक स्कूल, हनी होली ट्रिनिटी स्कूल, प्रकाश पुंज विद्यालय, पंचवटी पब्लिक स्कूल, स्कॉन इंटरनेशनल स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल, गुरुनानक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं भी भाग लेगी. यहां एसएसवीएम व सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत करेगी. समारोह के पूर्व शहरी क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी.
इसमें कमला नेहरू मवि, नेहरू मवि, इस्लामिया मवि, मिर्जा गालिब मवि, नेताजी सुभाष मवि, बंगाली बालिका मवि, रानी लक्ष्मी बाई मवि, शर्मा आदर्श मवि, डाॅ जाकीर हुसैन मवि व मोहलीचुआं मध्य विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे. मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. समारोह के बाद बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल की छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेगी.
विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय इस प्रकार है
स्थान समय
झंडा मैदान पूर्वाह्न 9 बजे
समाहरणालय परिसर पू. 9.45 बजे
अनुमंडल कार्यालय पू. 10 बजे
जिला परिषद कार्यालय 10.15 बजे
पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10.45 बजे
पुलिस लाइन 11 बजे
डीडीसी आवासीय कार्यालय 8 बजे
पुराना जेल परिसर 8.30 बजे
स्थान समय
डीइओ कार्यालय 8.15 बजे
नगर पर्षद कार्यालय 10.15 बजे
बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल 10.30 बजे
वनांचल इंटर कॉलेज 10 बजे
नवजीवन नर्सिंग होम 10 बजे
श्री गुरुनानक विद्यालय 8.30 बजे
सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल 11 बजे
बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवा समिति 11.15 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










