अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Aug 2017 12:03 PM
विज्ञापन

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कोयला तस्करी के मामले में हीराडीह के मनोज यादव वहीं मारपीट के पुराने मामले में कोदयडीह के मुनीलाल को गिरफ्तार किया है. कांड संख्या 471/16 में मनोज नामजद है. बुधवार की रात को थाना प्रभारी रामनारायन चौधरी के […]
विज्ञापन
गिरिडीह. मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कोयला तस्करी के मामले में हीराडीह के मनोज यादव वहीं मारपीट के पुराने मामले में कोदयडीह के मुनीलाल को गिरफ्तार किया है.
कांड संख्या 471/16 में मनोज नामजद है. बुधवार की रात को थाना प्रभारी रामनारायन चौधरी के निर्देश पर सअनि जुगल प्रसाद सिंह ने दोनों को गिरफ्तार किया. श्री सिंह ने बताया कि मनोज लगभग एक वर्ष से फरार था. वहीं मुनीलाल दो वर्ष से फरार था. दोनों को गुरुवार को जेल भेजा गया है.
जगह-जगह जाम से शहर बेदम
थोड़ी सी सुविधा और परेशानी ज्यादा. यही है जाम की फिलॉसोफी. अमूमन जाम के पीछे का कारण ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और अपनी-अपनी सुविधाओं के लिए लोगों की मनमानी है. गुरुवार को कार्मेल स्कूल के पास ऑटो चालकों की मनमानी के कारण थोड़ी देर के लिए शहर पूरी तरह अटक गया था.
गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर गुरुवार को लगे जाम ने जनजीवन को बेदम कर दिया. शहरी क्षेत्र के कचहरी रोड, कालीबाड़ी चौक, पदम चौक, मकतपुर के अलावे न्यू बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर रोड, होटल गैली रोड व कार्मेल स्कूल के पास जाम लगने की वजह से आवागमन में भारी परेशानी हुई.
ऑटो चालकों की मनमानी
पूर्वा.11 बजे कार्मेल स्कूल के पास ऑटो चालकों की मनमानी के कारण भयानक जाम लग गया. जाम के कारण कई गाड़ियां सड़क पर फंस गयी.
जाम के कारण एक ओर जहां स्कूली बच्चों को परेशानी हुई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र से इलाज कराने अस्पताल आ रहे मरीजों को भी दिक्कत हुई. स्कूली बच्चे आधे घंटे तक परेशान रहे. दोपहर बाद अचानक कचहरी रोड में एक स्कूल बस के प्रवेश कर जाने से यहां भी जाम लग गया. लगभग आधे घंटे तक गाड़ियां फंसी रहीं. बाद में ट्रैफिक पुलिस और पेट्रोलिंग के जवानों की मदद से जाम हटाया जा सका.
कैसे लगा जाम : गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे से लगभग एक घंटे तक लगातार बारिश हुई. लोग किसी तरह बारिश से बचे.
बारिश छूटी तो अचानक लोग सड़क पर निकलने लगे. शहरी क्षेत्र में कालीबाड़ी चौक, पदम चौक, मकतपुर, कचहरी रोड, टावर चौक के पास वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वाहनों की लंबी कतार लगने से यहां जाम की स्थिति बन गयी.
ट्रैफिक व्यवस्था को लचर मानते हैं लोग
स्थानीय रितेश गुप्ता, पंकज राम, सोनु कुमार, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार आदि ने मानते हैं कि शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गयी है.
लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी नहीं करते हैं. इसी कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन को पहल करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










