राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Aug 2017 9:09 AM
विज्ञापन

लव-कुश जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार को गिरिडीह में समाज से एकजुटता का आह्वान किया गया. साथ ही समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आधी आबादी के उत्थान पर जोर दिया गया. गिरिडीह : पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि झारखंड में लवकुश का बेटा ही मुख्यमंत्री बनेगा. आवश्यकता […]
विज्ञापन
लव-कुश जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार को गिरिडीह में समाज से एकजुटता का आह्वान किया गया. साथ ही समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आधी आबादी के उत्थान पर जोर दिया गया.
गिरिडीह : पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि झारखंड में लवकुश का बेटा ही मुख्यमंत्री बनेगा. आवश्यकता है राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की. बिहार में लवकुश की एकता के बल पर ही नीतीश कुमार लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने. उक्त बातें उन्होंने कुशवाहा संघ गिरिडीह की ओर से सिहोडीह के कुशवाहा छात्रावास में आयोजित लवकुश जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि लवकुश समाज को हर क्षेत्र में आगे आना होगा. लव कुश को एकता के सूत्र में बांधना होगा. लोगों में जनचेतना विकसित करनी होगा. इस समाज को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की आवश्यकता है. कहा कि इस समाज का जबतक प्रशासनिक पकड़ नहीं बनेगी, तब तक राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत पैठ नहीं बन सकती. उन्होंने इसके लिए इस समाज से बड़ी संख्या में लोगों को प्रशासनिक क्षेत्र में भेजने की बात कही. उन्होंने आधी आबादी के उत्थान के लिए भी समाज को आगे आने का आह्वान किया. युवाओं को उचित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने की भी बात कही.
समारोह में अभियंता विनय कुमार सिंह, तिलक महतो, भनी प्रसाद महतो, डाॅ शशिभूषण वर्मा, डाॅ राजकिशोर महतो, डाॅ कुलदीप नारायण, जमुआ प्रमुख सुलोचना देवी, उमेश महतो, राजू महतो, पवन वर्मा, रीतलाल वर्मा, प्रो अर्जुन प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश महतो, गंगाधर प्रसाद, बसंत कुमार वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा, हरिनंदन कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा, नागेंद्र महतो, इंद्रलाल वर्मा, भूषण वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
समाज के एक मंच पर आने की जरूरत : जगरनाथ
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि लवकुश समाज को एक मंच पर आने की जरूरत है. समाज का समीकरण बैठाना होगा. झारखंड पर लवकुश की पैठ बढ़ाने के लिए सभी राजनीतिक दल में शामिल लवकुश बंधुओं को एकजुट होने की जरूरत है. कहा कि राजनीतिक दलों में लवकुश समाज के लोगों का शोषण हो रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकना होगा. महिलाओं को शिक्षित करना होगा. तभी समाज में परिवर्तन आ सकेगा. इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया.
शिक्षा के क्षेत्र में आना होगा आगे : कुशवाहा
विशिष्ट अतिथि मौजूद हुसैनाबाद के विधायक शिवपूजन कुशवाहा ने कहा कि इस समाज को राजनीतिक क्षेत्र के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना होगा. खास कर महिला एवं युवाओं को जागरूक करना होगा. पूर्व सांसद स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा और टेकलाल महतो की इस धरती से ही राजनीतिक एकता का शंखनाद करना होगा. कहा कि इस समाज का प्रमंडलीय सम्मेलन करना होगा. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 प्रतिभावान मेघावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूरन महतो और संचालन दिगंबर प्रसाद दिवाकर व कैलाश वर्मा ने किया.
नहीं पहुंचे सत्ताधारी दल के विधायक
समारोह में सत्ताधारी दल के विधायक नहीं पहुंच सके. मंगलवार से विधान सभा का सत्र शुरू होने के कारण गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










