तीन घरों का ताला तोड़ कर तीन लाख की संपत्ति चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Aug 2017 9:56 AM
विज्ञापन

घटना देवरी थाना क्षेत्र की बेड़ोडीह पंचायत के बेहराडीह व नायकडीह गांव की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की बेड़ोडीह पंचायत के बेहराडीह व नायकडीह गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़ कर लगभग तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी […]
विज्ञापन
घटना देवरी थाना क्षेत्र की बेड़ोडीह पंचायत के बेहराडीह व नायकडीह गांव की
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की बेड़ोडीह पंचायत के बेहराडीह व नायकडीह गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़ कर लगभग तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत है.
चोरों ने नायकडीह गांव में दो घर व बेहराडीह गांव में एक घर को निशाना बनाया. बेहराडीह निवासी मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू सिन्हा के घर के एक कमरे का ताला तोड़ कर सोने की कान बाली व सोने का चेन, कपड़ा, बीस हजार रुपये नकद समेत एक लाख रुपये की संपत्ति चोराें ने चुरा ली. इधर, नायकडीह गांव के तालेवर वर्मा के घर के दो कमरे का ताला तोड़ कर घर में रखे चांदी की पायल, सिकड़ी, कमरखोसनी, कपड़ा, बरतन व नकद राशि समेत अस्सी हजार रुपये की संपत्ति को चुरा लिया.
साथ ही गिरधारी साव के घर का ताला तोड़ कर चोर सोना की अंगूठी व चांदी के जेवरात, बरतन, कपड़ा व कागजात व पचास हजार रुपये नकद समेत एक लाख तीस हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ करते हुए चलते बने. चोरी की घटना की सूचना पर देवरी पुलिस एसआइ अथनास केरकेट्टा के नेतृत्व में बेहराडीह व नायकडीह गांव पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस ने कहा कि मामलों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










