---बंदी को ले माओवादी ने जारी किया परचा

—बंदी को ले माओवादी ने जारी किया परचा गिरिडीह. तीन अगस्त को भाकपा माओवादी ने एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है. इस बंदी व शहादत दिवस को लेकर नक्सली संगठन ने पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में परचा जारी किया है. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता गोपाल की ओर से जारी […]
—बंदी को ले माओवादी ने जारी किया परचा गिरिडीह. तीन अगस्त को भाकपा माओवादी ने एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है. इस बंदी व शहादत दिवस को लेकर नक्सली संगठन ने पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में परचा जारी किया है. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता गोपाल की ओर से जारी इस पर्चा में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक चलने वाले शहादत दिवस को सफल बनाने की बात कही है. साथ ही साथ ढोलकट्टा निवासी मोतीलाल बास्के की मौत को फर्जी मुठभेड़ में हत्या करार दिया है. कहा है कि पुलिसिया दमन के खिलाफ ही एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की गयी है. परचे में आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, अभाविप, दुर्गा वाहिनी, गौ रक्षक संघ पर भी हमला बोलते हुए कहा है कि पूरा देश फासीवाद की कैद में छटपटा रहा है. कहा है कि शहादत दिवस के दौरान गांव-गांव में स्मृति सभा का आयोजन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










