-विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ अभियान चलायेगी भाजपा--

Updated at :30 Jul 2017 12:00 AM
विज्ञापन
-विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ अभियान चलायेगी भाजपा--

-विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ अभियान चलायेगी भाजपा–भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णयप्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री ने कहा : विकास कार्यों को बाधित कर रहा है विपक्ष राजनीति में वंशवाद व परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतराभाजपा का विस्तार, सिकुड़ रहा विपक्ष चित्र परिचय : 8. बैठक का उद‍्घाटन करते मुख्यमंत्री, […]

विज्ञापन

-विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ अभियान चलायेगी भाजपा–भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णयप्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री ने कहा : विकास कार्यों को बाधित कर रहा है विपक्ष राजनीति में वंशवाद व परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतराभाजपा का विस्तार, सिकुड़ रहा विपक्ष चित्र परिचय : 8. बैठक का उद‍्घाटन करते मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व अन्यगिरिडीह. भाजपा ने विपक्ष की नकारात्मक भूमिका का परदाफाश करने का निर्णय लिया है. इस आलोक में राज्य भर में अभियान चलाया जायेगा. यह निर्णय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया. इसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. कहा कि विपक्ष नकारात्मक रवैये से विकास कार्यों को बाधित कर रहा है. इससे आम जनता को अवगत कराने की जरूरत है. संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. राष्ट्र हित व जनहित में विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए, दुर्भाग्य से केंद्र एवं राज्य में विपक्षी दलों का रवैया सकारात्मक नहीं रहा है. कहा कि कांग्रेस-झामुमो समेत कई दल वंशवाद व परिवारवाद को राजनीति में प्रश्रय दे रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. साथ ही मिशन 2019 में लोस के सभी 14 सीटों व विस चुनाव में 60 प्लस सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola