बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने पर जोर

Updated at :13 Jul 2017 9:43 AM
विज्ञापन
बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने पर जोर

गिरिडीह : राज्य शैक्षणिक अनुसमर्थन मिशन की चार सदस्यीय टीम स्कूलों की मॉनीटरिंग करने के लिए बुधवार को गिरिडीह पहुंची. इसके पूर्व टीम में शामिल पदाधिकारियों ने असुरबांध मवि, पोरदार मवि, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डुमरी व गिरिडीह तथा मध्य विद्यालय बनियाडीह का दौरा किया. टीम के सदस्यों ने स्कूलों में चल रही गतिविधियों का […]

विज्ञापन
गिरिडीह : राज्य शैक्षणिक अनुसमर्थन मिशन की चार सदस्यीय टीम स्कूलों की मॉनीटरिंग करने के लिए बुधवार को गिरिडीह पहुंची. इसके पूर्व टीम में शामिल पदाधिकारियों ने असुरबांध मवि, पोरदार मवि, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डुमरी व गिरिडीह तथा मध्य विद्यालय बनियाडीह का दौरा किया. टीम के सदस्यों ने स्कूलों में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और शिक्षकों को कई निर्देश भी दिये. बाद में परिसदन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. अगुआयी प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त सचिव आनंद मोहन ठाकुर ने की. बैठक में स्कूलों में पर्याप्त संसाधन का समुचित उपयोग करने का विशेष जोर दिया गया. कहा कि शैक्षणिक कैलेंडर का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. जिस स्तर तक बच्चे जाना चाहते हैं, उन्हें बढ़ावा दें.
बच्चों की कमियां को आंककर उनके शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों का दौरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. इसके बाद संयुक्त सचिव श्री ठाकुर ने बीएड कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक की. कहा कि बीएड प्रशिक्षुओं को तीन-तीन माह के लिए स्कूल आवंटित करें. ताकि पढ़ाई की क्षमता उनमें विकसित हो सके. अगले दो दिनों तक टीम के सदस्य विभिन्न स्कूलों की मॉनीटरिंग करके शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेंगे और अपनी रिपोर्ट डीसी को समर्पित करेंगे. कहा कि एक-एक बीएड कॉलेज के अधीन दस-दस स्कूल को टैग कर दिया गया है.
स्कूलों में अगर शिक्षक की कमी है तो बीएड के प्रशिक्षु शिक्षकों से बच्चों को पढ़वा जाये. बैठक में उप निदेशक मिथिलेश कुमार सिन्हा, झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रमोद कुमार सिन्हा व ममता लकड़ा, डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसइ कमला सिंह, एडीपीओ पीयूष कुमार, एपीओ अभिनव कुमार सिन्हा समेत बीइइओ, बीपीओ, बीआरपी-सीआरपी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola