नगर निगम में शामिल होंगे 13 पंचायत के 26 राजस्व गांव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Jul 2017 8:50 AM
विज्ञापन

उम्मीद. नगर विकास मंत्री की घोषणा से शहरवासियों में विकास की आस नगर विकास मंत्री द्वारा गिरिडीह नगर पर्षद को नगर निगम बनाने की घोषणा से शहर के लोगों में बेहतर विकास की उम्मीद जगी है. लोगों का कहना है कि निगम बनने से यहां योजनाएं तेजी से धरातल पर उतारी जायेंगी तथा विकास और […]
विज्ञापन
उम्मीद. नगर विकास मंत्री की घोषणा से शहरवासियों में विकास की आस
नगर विकास मंत्री द्वारा गिरिडीह नगर पर्षद को नगर निगम बनाने की घोषणा से शहर के लोगों में बेहतर विकास की उम्मीद जगी है. लोगों का कहना है कि निगम बनने से यहां योजनाएं तेजी से धरातल पर उतारी जायेंगी तथा विकास और तेजी से होगा. शहर का सौंदर्यीकरण होगा, लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
गिरिडीह : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की ओर से गिरिडीह नगर पर्षद को नगर निगम बनाने की घोषणा से शहरवासियों में हर्ष है. नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद मिलनेवाली सुविधाओं में बेहतरी को ले यहां के लोगों में आस जगी है . शहरवासियों के अलावा नगर पर्षद के तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी भी मंत्री की घोषणा से उत्साहित है. हालांकि, मंत्री की घोषणा के बाद कैबिनेट में इसे पारित किया जायेगा. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निगम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इसके तहत सीमांकन पर अंतिम प्रशासनिक रिपोर्ट को सरकार के पास भेजी जायेगी. गिरिडीह नगर निगम में सदर प्रखंड के 13 पंचायत के 26 राजस्व गांव शामिल होंगे.
दावा आपत्ति का हो चुका है निपटारा : नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की घोषणा के बाद नगर निगम बनने का मार्ग प्रशस्त होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिन पंचायतों को नगर निगम में शामिल करना है उन पंचायतों के प्रतिनिधियों की ओर से दाखिल दावा आपत्ति का निपटारा हो चुका है. कहा कि नगर निगम बनने से विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी जायेंगी. इसका लाभ जनता मिलेगा.
क्षेत्र का होगा समुचित विकास : श्याम : भाजपा ओबीसी मोरचा के जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने कहा कि नगर निगम बनने से शहर व शहर से सटे इलाकों का संपूर्ण विकास होगा.
ये पंचायतें होंगी निगम में शामिल
नप सूत्रों के मुताबिक सिकदारडीह पंचायत के कल्याणडीह राजस्व गांव, परसाटांड़ पंचायत के अंदुडीह व बिशुनपुर, भंडारीडीह पंचायत के जरीडीह पचंबा, लखारी, भंडारीडीह व बोड़ो, जोगीटांड़ पंचायत के जोगीटांड़, कोलडीहा व मोहलीचुंआ, बक्सीडीह पंचायत के बक्सीडीह, माथाडीह व जोरबाद, चैताडीह पंचायत के कमरसाली, पेसराबहियार, चैताडीह, मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर, सिहोडीह पंचायत के सिहोडीह, पांडेयडीह पंचायत के पांडेयडीह, मंगरोडीह पंचायत के जरियागादी, हरसिंहरायडीह पंचायत के हरसिंहरायडीह, रानीडीह, भोरंडीहा व डांडीडीह, सिरसिया पंचायत के सिरसिया व परातडीह का परातडीह राजस्व गांव नगर निगम में शामिल होंगे.
वार्ड पार्षदों ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को गिरिडीह नगर पर्षद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था, इस उपलब्धि पर कई वार्ड पार्षदों ने हर्ष जताया है.
मंगलवार को वार्ड नंबर आठ के पार्षद नौशाद आलम पप्पू एवं वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डु ने कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र को गुलदस्ता देकर हर्ष जताया. कार्यपालक पदाधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि नगर पर्षद के तमाम जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के संयुक्त प्रयास से नगर पर्षद को यह उपलब्धि हासिल हुई है. सामूहिक प्रयास से ही आगे भी काम करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










