अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

Updated at :20 Jun 2017 9:42 AM
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

महिला पतंजलि व भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्य घर-घर जाकर कर रहे जागरूक गिरिडीह. 21 जून को बोडो हवाई अड्डा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आहूत योग शिविर में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला पतंजलि व भारत स्वाभिमान न्यास के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने का काम […]

विज्ञापन
महिला पतंजलि व भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्य घर-घर जाकर कर रहे जागरूक
गिरिडीह. 21 जून को बोडो हवाई अड्डा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आहूत योग शिविर में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला पतंजलि व भारत स्वाभिमान न्यास के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं. उक्त दिन सुबह सात बजे से 8 बजे तक योग शिविर लगाया जायेगा. सुबह 6.30 बजे कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत होगी. महिला पतंजलि की जिला महामंत्री पुष्पा शक्ति ने बताया कि जिले के कई विद्यालय, मंदिर, मुहल्लों में पिछले कई दिनों से योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है.
एसएसवीएम में योग शिविर का आयोजन : सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय परिवार की ओर से योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. स्कूल के बच्चों को योग से लाभ की होनेवाली जानकारी दी. 21 जून को बोड़ो हवाई अड्डा में आयोजित योग शिविर में भाग लेने की अपील की. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्र, राजेंद्र बर्णवाल आदि मौजूद थे. इधर सोमवार को सरजेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में भी वार्ड पार्षद सह अखिल विश्व गायत्री परिवार की सदस्य पूनम बर्णवाल ने बच्चों को योगाभ्यास कराया गया.
इधर कबीर ज्ञान मंदिर में भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर में नि:शुल्क योग शिविर लगाया गया. भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह ने योगाभ्यास कराया.
योग दिवस की तैयारी जोरों पर : हजारीबाग रोड. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मवि चौधरीडीह के प्रांगण में तैयारी की जा रही है. यहां 21 जून को क्षेत्र के कई विद्यालय के छात्र-छात्रा योगाभ्यास करेंगे़ इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सह सांसद प्रतिनिधि कुशकांत सिंह ने बताया कि योग कराने के लिए रामदेव बाबा की टीम आयेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola