गिरिडीह : पेट के लिए तैराकी का चैंपियन बना गाइड, कई नेशनल गेम में ले चुका है हिस्सा

!!मुन्ना प्रसाद !! गिरिडीह :खंडोली डैम में आयोजित राज्यस्तरीय चैंपियनशिप की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में प्रथम स्थान पानेवाले घनश्याम रजक आजीविका चलाने के लिए गाइड का कार्य करने को विवश है. स्वीमिंग में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुके घनश्याम रजक आजीविका चलाने के लिए गाइड का कार्य करने को विवश हैं. यह […]
!!मुन्ना प्रसाद !!
गिरिडीह :खंडोली डैम में आयोजित राज्यस्तरीय चैंपियनशिप की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में प्रथम स्थान पानेवाले घनश्याम रजक आजीविका चलाने के लिए गाइड का कार्य करने को विवश है. स्वीमिंग में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुके घनश्याम रजक आजीविका चलाने के लिए गाइड का कार्य करने को विवश हैं. यह होनहार खिलाड़ी पलायन कर कोलकाता की एक शिपिंग कंपनी में कार्य कर रहा है. देश के कायकिंग एंड केनोइंग नेशनल गेम में भाग लेने के बाद भी राज्य सरकार से रोजगार मिलने की उम्मीद नहीं जगी, तो दूसरे प्रांत का रुख किया. नेशनल गेम में लगातार भाग लेने के बाद भी राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने इस खिलाड़ी के प्रति कोई सकारात्मक पहल नहीं की. घनश्याम वर्ष 2011 में गंगा को स्वच्छ रखने के लिए इलाहाबाद से कोलकाता तक करीब 1680 किलोमीटर तक कायक चलाकर सफर किये थे. बावजूद झारखंड के इस इकलौते खिलाड़ी को राज्य सरकार ने कोई मदद नहीं की.
बेंगाबाद प्रखंड के खंडोली निवासी लक्ष्मी रजक के पुत्र घनश्याम रजक स्नातक हैं. गरीबी और तंगहाली झेल रहे घनश्याम ने प्रभात खबर को बताया कि गिरिडीह कायकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन ने 26 अप्रैल, 2011 को खंडोली डैम में राज्यस्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की थी. उसने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इस चैंपियनशिप में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव एसएम हाशमी और तत्कालीन उपायुक्त वंदना दाडेल ने उन्हें पुरस्कृत किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










