Giridih News: सीसीएल वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर 10 मीटर केबल की चोरी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 21 Jan 2026 2:09 AM

विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत सीसीएल वर्कशॉप में बीती रात अपराधियों ने फिर एक बार उत्पात मचाने का काम किया है. चोरों ने लगभग 10 मीटर केबल की चोरी कर ली, वहीं 50 केभीए ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना बीती रात लगभग दो बजे की है. इस संबंध में सीसीएल सुरक्षा विभाग द्वारा मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक चोरों ने वर्कशॉप पर धावा बोला. चोरों ने शॉर्टसर्किट कर पहले वर्कशॉप की बिजली काट दी. इसके बाद बिजली पोल से ट्रांसफार्मर तक लगे लगभग 10 मीटर केबल की चोरी कर ली. इसकी कीमत लगभग पांच हजार आंकी गई है. वहीं चोरों ने क्वायल लूटने की कोशिश में वर्कशॉप के अंदर लगे 50 केभीए के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी बीच वर्कशॉप में रात्रि में तैनात सुरक्षा बलों ने सीसीएल पेट्रोलिंग गश्ती दल को फोन पर इसकी सूचना दी. सूचना पर सीसीएल सुरक्षा विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम भी वहां पर पहुंच गई. गश्ती दल के पहुंचने के बाद चोर भाग गये. ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण महाप्रबंधक के बंगला सहित आसपास की बिजली गुल हो गई. मंगलवार की सुबह जीएम गिरिश कुमार राठौर एवं परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा वर्कशॉप पहुंचें और घटना की जानकारी हासिल की. जीएम श्री राठौर ने वर्कशॉप में लगातार चोरी की घटना पर चिंता जताया है. उन्होंने बताया कि वर्कशॉप को स्टोर में शिफ्ट किया जायेगा. इसकी तैयारी चल रही है. इधर, इस संबंध में ईएडंएम के स्टाफ अफसर एलबी सिंह ने बताया कि चोरों द्वारा लगातार वर्कशॉप को निशाना बनाया जा रहा है. इससे पूर्व भी डीवीआर समेत अन्य सामाग्रियों की चोरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि चोरों ने 10 मीटर केबल की चोरी करने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इधर, सुरक्षा इंस्पेक्टर नकुल नायक ने बताया कि रात्रि में होमगार्ड के दो जवान तैनात थे. चोरी की सूचना मिलने के बाद गश्ती दल की टीम वहां पर पहुंची तब तक चोर भाग चुके थे. उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola