गिरिडीह : दुकान से 5.62 लाख नकद समेत 10 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : दुकान से 5.62 लाख नकद समेत 10 लाख की चोरी

शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित अशोका इलेक्ट्रिकल एंड पावर सॉल्यूशंस नामक दुकान में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोर दस लाख की संपत्ति ले गये.

विज्ञापन

अशोका इलेक्ट्रिकल एंड पावर सॉल्यूशंस दुकान में चोरों ने बोला धावा

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रतिनिधि, गिरिडीह.

शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित अशोका इलेक्ट्रिकल एंड पावर सॉल्यूशंस नामक दुकान में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोर दस लाख की संपत्ति ले गयी. इसमें 5.62 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के केबल हैं. शहर के बीचों-बीच स्थित दुकान में हुई चोरी की इस घटना से लोगों में दहशत है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर

दुकान संचालक पुनीत अग्रवाल ने पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा है कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये. सेल की राशि 5.62 लाख गल्ला में रख कर उसे बंद कर दिया था. रविवार की सुबह जब दुकान खुली, तो देखा कि गल्ला खुला हुआ था और उसमें रखी हुई पूरी राशि गायब थी. उन्होंंने अपने कर्मियों के साथ दुकान की जांच की तो पाया कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का केबल कटा है और डीबीआर गायब है. पांच लाख का केबल भी गायब मिला. चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे. नगर थाना पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की है. इधर, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों की तस्वीर कैद हुई है. दोनों ने अपना चेहरा ढंका हुआ है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. इस बाबत नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि जांच चल रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola