वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
गढ़वा. पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान मल्लाह टोला निवासी केश्वर चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा लाया है. परिजनों ने बताया कि केश्वर शुक्रवार की शाम में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शनिवार सुबह मृतक का अंत्यपरीक्षण कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










